जयपुर में के रामगंज में हिंसा के बाद कई इलाको में कर्फ्यू, पुलिसकर्मी की मौत

जयपुर में वाहन चेकिंग के दौरान विवाद के बाद भड़की हिंसा, कई इलाकों में लगाया गया कर्फ्यू, रामगंज में कर्फ्यू लगाया गया, मोबाइल इंटनेट सेवा को बंद किया गया

Recommended Video

    Jaipur: Curfew imposed in Ramganj area after police clash with locals । वनइंडिया हिंदी

    जयपुर। बाइक चेकिंग के दौरान पुलिस से कहासुनी होने के बाद जिस तरह से जयपुर के रामगंज इलाके में थाने पर हिंसा हुई है उसके चलते यहां हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है, साथ ही रामगंज में मोबाइल इंटरनेट की सुविधा को भी बंद कर दिया गया है। कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि मानक चौक, सुभाष चौक, गाल्टा गेट और रामगंज में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू रामगंज पुलिस स्टेशन पर हुई हिंसा और गाड़ियों के जलाने के बाद लगाया गया है, यही नहीं हिंसक झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है।

    jaipur

    आपको बता दें कि रामगंज इलाके में जिस वक्त पुलिस वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रही थी, उस दौरान तीन बाइक व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं रुके तो पुलिस ने एक व्यक्ति को लाठी से मार दिया, जिसके बाद व्यक्ति की पुलिस से बहस होने लगी, इसी दौरान बाइक सवार के कुछ और साथी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते हालात बेकाबू होने लगे और लोगों ने पुलिस स्टेशन पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी।

    लोगों की पत्थरबाजी में तीन पुलिसवाले घायल हो गए, हालात को बेकाबू होता देख पुलिस ने इन लोगों को खदेड़ने के लिए लाठियां चलानी शुरू कर दी ,लोगों पर आंशू गैस के गोले फेंके गए। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी एक एंबुलेंस और कई दो पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों की भीड़ को काबू करने का पुलिस ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन हालात काबू में नहीं आए, जिसके बाद बड़ी संख्या पुलिस बल भेजकर इसपर काबू पाया गया और तमाम इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+