जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की मां का निधन

नई दिल्ली, जून 18: जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की मां खदीजा कुट्टी का शुक्रवार को 90 वर्ष की आयु में मलप्पुरम में निधन हो गया। कथित तौर पर उनका कुछ महीनों से उम्र संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था। उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले में पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार हुए केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन जेल में बंद हैं। जानकारी के मुताबिक, आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Jailed Kerala journalist Siddique Kappans mother passes away

चरमपंथी समूह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के साथ संबंध होने के संदेह में कप्पन और उनके कथित सहयोगियों को पांच अक्टूबर, 2020 को गिरफ्तार किया गया था। उन पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये लोग हाथरस में एक युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के के बाद उसके गांव जा रहे थे। हाथरस में पिछले साल 14 सितंबर को एक दलित युवती की कथित सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गई थी।

फरवरी में कप्पन को मां बीमारी के चलते सुप्रीम कोर्ट पांच दिन की सशर्त बेल मिली थी। केरल स्थित पत्रकार सिद्दीकी कप्पन ने मथुरा जिला न्यायालय के समक्ष एक नियमित जमानत याचिका दायर की है। सिद्दीकी कप्पन की जमानत पर सुनवाई 22 जून को यूपी के मथुरा की एक निचली अदालत में होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक अदालत में देशद्रोह, अपराधी साजिश, आतंकी गतिविधियों की फंडिंग और अन्य अपराध पर चार्जशीट दाखिल की।डोमिनिका के अस्पताल में VVIP ट्रीटमेंट ले रहा भगोड़ा चोकसी, खुफिया एजेंसी ने जताई यह चिंता

गौरतलब है कि 20 अप्रैल को कप्पन बाथरूम में गिर गए थे। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उसका कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव निकला। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 28 अप्रैल को केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को उत्तर प्रदेश की मथुरा जेल से इलाज के लिए दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। इस आदेश के अनुसार कप्पन को मथुरा जेल से एम्स, नई दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया गया और 30 अप्रैल से उनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+