डोमिनिका के अस्पताल में VVIP ट्रीटमेंट ले रहा भगोड़ा चोकसी, खुफिया एजेंसी ने जताई यह चिंता
रौसेउ, जून 18: पंजाब नेशनल बैंक स्कैम का आरोपी भगोड़ा मेहुल चोकसी पर अवैध रूप से डोमिनिका में एंट्री करने का आरोप, जिसके तहत उसको भेज में बंद किया गया है। हालांकि तबीयत खराब होने के चलते वो इन दिनों अस्पताल में है और अपनी पैसे के दम पर वहां वीवीआईपी ट्रीटमेंट का मजा उठा रहा हैं। चोकसी को दो सप्ताह हफ्ते पले डोमिनिका की राजधानी रौसेउ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कथित तौर पर वो वीवीआईपी ट्रीटमेंट ले रहा है।

रिपोर्टों से मिली जानकारी के मुताबिक चोकसी ने अपने पसर्नल यूज के लिए डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल में एयर कंडीशनर खरीदे और दान किए थे। अन्य रिपोर्टों से पता चलता है कि डॉक्टर्स, कर्मचारियों और अधिकारियों को रिश्वत की पेशकश करने के मामले में भी चोकसी की जांच चल रही है। डोमिनिका में स्थानीय खुफिया अधिकारी इसे संभावित खतरे के रूप में देख रहे है। इसके साथ ही तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय पलायन के उसके प्रयास से इंकार नहीं कर रहे हैं।
इससे पहले गुरुवार को डोमिनिका की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने चोकसी को पुलिस हिरासत से जेल भेजने का आदेश दिया था, लेकिन अभी उसका अस्पताल में इलाज जारी रहेगा, क्योंकि वो ठीक नहीं हुआ हैं। दरअसल, चोकसी रोसेउ में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसके वकीलों ने मजिस्ट्रेट को एक मेडिकल नोट सौंपा, जिसमें कहा गया कि चोकसी सोमवार को बताई गई बीमारी से पूरी तरह से दूसरी बीमारी से पीड़ित है, जिसके वकीलों ने अनुरोध किया कि चोकसी को अस्पताल में रिमांड पर जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।
वहीं सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया कि चोकसी को डोमिनिका स्टेट जेल में रिमांड पर भेजा जाए और अगर वह अस्वस्थ होता है तो उसे वही चिकित्सा सहायता मिलेगी जो किसी अन्य कैदी को मिलेगी। आपको बता दें कि भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी कुछ दिनों के लिए एंटीगुआ और बारबुडा में लापता हो गया था, जहां वह 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा था। उसे खोजा गया और बाद में 26 मई को डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से उसे यहां जेल में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications