बताइये जयराम जी.. दंगों के लिए मोदी मांगे माफी तो सोनिया क्यों नहीं?
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं तो वहीं राहुल गांधी ने अपने पहले टीवी न्यूज इंटरव्यू में सन् 1984 के दंगों और साल 2002 के गुजरात दंगो की बात छेड़कर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए आज तक न्यूज चैनल ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम पंचायत आज तक के आखिरी सेशन में बीजेपी के पीएम इन वेटिंग मोदी के खासमखास अमित शाह और कैबिनेट मिनिस्टर जयराम रमेश को आमंत्रित किया था।
जहां दोनों ने लोगों और शो के होस्ट राहुल कंवल के सारे सवालों का बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया।
लेकिन जब जयराम रमेश ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का गुणगान करना शुरू किया तभी दर्शक दीर्घा में बैठी मोदी की समर्थक औऱ फिल्मी अदाकारा किरण खेर ने ऐसा सवाल उनसे पूछा जिसका उत्तर देने में जयराम रमेश की जुबान एकदम से लड़खड़ा गयी।
किरण खेर ने जयराम रमेश से पूछा कि जब मोदी को बार-बार गुजरात दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है और उनसे माफी मांगने को कहा जाता है, जबकि उन्हें दंगो के लिए क्लीन चिट मिल चुकी है, फिर भी उन्होंने देश के लोगों से माफी मांगी है। लेकिन सोनिया गांधी या राहुल गांधी सन् 1984 के दंगों के लिए आज तक माफी नहीं मांगी है क्यों?
सारे नियम मोदी पर ही क्यों लागू होते हैं, जो काम मोदी से कहा जाता है वह काम सोनिया गांधी क्यों नहीं कर रही हैं?
आप कहते हैं कि गुजरात के लोअर कोर्ट से इंसाफ नहीं मिलते तो दिल्ली के लोअर कोर्ट से किसे इंसाफ मिला है, आखिर कब सन् 1984 के दंगों के पीड़ितों को इंसाफ मिलेगा, कम से कम उनके लिए मुआवजा तो तय कर दें।
जिसके जवाब में जयराम रमेश ने पहले कह दिया कि अरे माफी मांग तो ली है सोनिया गांधी ने, जिस पर कार्यक्रम में एक साथ लोग चिल्ला उठे, आप झूठ बोल रहे हैं जयराम रमेश जी.. माफी मनमोहन सिंह ने मांगी थी लेकिन सोनिया-राहुल ने नहीं और केवल पीएम की माफी से जख्मों पर मलहम नहीं लग जाता। किरण खेर की इस बेबाकी ने जयराम रमेश की बोलती ही बंद हो गयी।













Click it and Unblock the Notifications