श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जाह्नवी और खुशी कपूर ने शेयर की भावुक पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की आज पुण्यतिथि है। इस दुखद घड़ी में अपनी मां को याद करते हुए जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।
बॉलीबुड न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की आज पुण्यतिथि है। इस दुखद घड़ी में अपनी मां को याद करते हुए जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जाह्नवी कपूर ने अपने हाथों से एक पोस्ट लिखकर अपनी मां श्रीदेवी को समर्पित की है।

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'मिस यू'। इस पोस्ट में जाह्नवी कपूर लिखा है कि, 'आई मिस यू लब्बू, यू आर द बेस्ट बेबी इन द वर्ल्ड।' वहीं, उनकी बहन खुशी ने श्रीदेवी और अपने पिता बोनी कपूर का एक यादगार फोटो शेयर किया है। उस फोटो के कैप्शन में खुशी ने लिखा, 'आई लव यू।' इस फोटो में श्रीदेवी और बोनी कपूर काले कपड़ों में किसी झील के किनारे खड़े हुए नजर आ रहे हैं।
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं श्रीदेवी ने हिंदी सिने जगत को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। लोग उनकी खूबसूरती और उनकी अदाओं के दीवाने थे। उनकी हिट फिल्मों की बात करें तो चांदनी, मिस्टर इंडिया, जुदाई, खुदा गवाह, नगीना और सदमा उनकी हिट फिल्मों में से एक हैं। श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी 2018 को हुई थी। वह अपने पति के साथ दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं।
वहीं एक होटल के बाथरूम में वह मृत अवस्था में पाई गईं। श्रीदेवी ने बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। उनकी बड़ी बेटी और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 में हुआ था। जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में धड़क नाम की फिल्म से डेब्यू किया था।, जोकि काफी हिट रही थी।












Click it and Unblock the Notifications