पति के साथ अवैध संबंध बनाने को मजबूर करती थी सांसद की पत्‍नी

Jagriti Singh
नई दिल्‍ली। बसपा सांसद धनंजय सिंह की पत्‍नी जागृति सिंह के बारे में उनकी नौकरानी मीना सरदार ने खुलासा किया है कि जागृति उसकी बेरहमी से पिटाई करती थी और अपने पति के साथ अवैध संबंध बनाने को मजबूर‍ करती थी। गौर हो कि मीना सांसद के घर की दूसरी नौकरानी है, जो कि इस समय इलाज करवा रही है, उसके शरीर पर जले के निशान हैं और उसकी हालत काफी खराब है।

इसके अलावा सांसद की नौकरानी राखी के शव का पोस्‍टमार्टम किया गया, बताया जाता है कि जागृति सिंह ने उसकी पीट पीट कर हत्‍या कर दी थी। सूत्रों के अनुसार अब तक पता चल चुका है कि राखी की मौत शरीर पर लगी चोटों के चलतेहुई है, उसके सीने, पेट और पैर पर जलने के और चोटों के निशान थे।

एक अन्‍य नौकर के साथ भी की थी मार पीट

धनंजय सिंह के साउथ एवेन्‍यू आवास पर काम करने वाले एक अन्‍य नौकर ने भी आरोप लगाये हैं कि जागृति ने उसके साथ भी मार पीट की। यह नौकर जुवेनाइल है, पुलिस ने इसकी सही उम्र का पता लगाने के लिए एक टीम को वाणारसी भेजा है। इसके अलावा जागृति और उसके पति धनंजय को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। 29 वर्षीय जागृति आरएमएल में जमा कराए गए पेपरों में मेडिकली फिट बताई गयी है। वह खुद भी सीनियर रेसिडेंट सर्जन के रूप में काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+