दिग्विजय सिंह पर भड़के जगदीप धनखड़, बोले- आहूति दे दूंगा हवन में, लेकिन ये बर्दाश्त नहीं करूंगा
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ राज्यसभा की कार्रवाई के दौरान आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भड़क गए। जगदीप धनखड़ ने यहां तक कह दिया कि मआप जगदीप धनखड़ की कितनी भी बेइज्जी करो मुझे इसकी कोई जिंता नहीं है लेकिन आप भारत के उपराष्ट्रपति, किसान समाज और मेरे वर्ग की बेइज्जती नहीं कर सकते हैं।
जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं पूरी आहुति दे दूंगा हवन में। मैं खुद की परवाह नहीं करता। मेरी कोई बेइज्जती करता है तो मैं सहन करता हूं, लेकिन मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगा कि मेरे पद कि गरिमा को सुरक्षित नहीं कर पाया। इस सदन की गरिमा को सुरक्षित रखना मेरा काम है। इस पद की गरिमा को बनाए रखना मेरा काम है।

दरअसल जिस तरह से जगदीप धनखड़ का मिमिक्री का वीडियो जिस तरह से सामने आया था उसको लेकर धनखड़ काफी दुखी थी। विपक्ष के सांसदों के हंगामे की वजह से कई सांसदों को को निष्कासित कर दिया गया था। आज भी विपक्ष का सदन में हंगामा जारी रहा। जिसकी वजह से काई बार सदन की कार्रवाई स्थगित हुई।
संसद में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विपक्ष अमित शाह के बयान की मांग कर रहा था, ऐसे में सदन की कार्रवाई शुरू होने के बाद दिग्विजय सिंह ने फिर से इसकी मांग को दोहराया। जिसपर जगदीप धनखड़ ने दिग्विजय सिंह से कहा कि आपकी चुप्पी मेरे कानों में गूंज रही है।
उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि आप नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष हैं, आपको पता है कि क्या हो रहा है, आपको अंदाजा होना चाहिए कि अगर कोई वीडियोग्राफी का आनंद ले रहा है, इस तरह की हरकतें कर रहा है तो क्या यह सही है। क्या ये आपके संस्कार हैं। आपका स्तर यहां तक आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications