पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए किया गया बंद, 10 जनवरी से दर्शन नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

पुरी, जनवरी 07। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को बंद करने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को हुई मंदिर प्रशासन की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है कि जगन्नाथ मंदिर को 10 जनवरी से 31 जनवरी तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाएगा।

jagannath temple closed

पूजा और रस्में जारी रहेंगी मंदिर के अंदर

जानकारी के मुताबिक, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) और छतिसा निजोगा (मंदिर के सेवकों का शीर्ष निकाय) के बीच शुक्रवार शाम को ये अहम मीटिंग हुई। मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाएगा, लेकिन मंदिर में रोजाना की पूजा और रस्में जारी रहेंगी।

31 जनवरी के बाद भी बंद हो सकता है मंदिर

अधिकारियों ने बताया है कि कोविड केयर सेंटर, एम्बुलेंस, रैपिड रिस्पांस टीम और मेडिकल चेकअप जैसे सेवादारों के लिए कोविड से संबंधित सुरक्षा उपायों पर भी बैठक में चर्चा की गई। मीटिंग में ये भी तय हुआ कि अगर 31 जनवरी के बाद भी देश में हालात नहीं सुधरते हैं तो उसके बाद भी मंदिर को बंद रखने का फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के कई कर्मचारियों और सेवादार कोरोना संक्रमित हो चुके थे, जिसके बाद मंदिर को बंद करने का फैसला लिया गया।

ओडिशा में एक्टिव केस की संख्या 8 हजार के पार

आपको बता दें कि ओडिशा में भी कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को ओडिशा में 2703 नए केस सामने आए। वहीं पुरी में कल कोरोना के नए मामले 54 मिले थे। ओडिशा में एक्टिव केस की संख्या 8 हजार को पार कर गई है। ओडिशा सरकार ने फिलहाल नाइट कर्फ्यू लागू किया हुआ है। रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ओडिशा में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+