YSRCP के अधिवेशन में जगन मोहन चुने जाएंगे आजीवन अध्यक्ष, बदलेगा पार्टी का संविधान

अमरावती, 8 जुलाई। युवाजन श्रमिक रायथू कांग्रेस (वाईएसआरसी) पार्टी का दो दिवसीय पूर्ण अधिवेशन शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस अधिवेशन में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को पार्टी का आजीवन अध्यक्ष चुना जाएगा।

Jaganmohan Reddy

पूर्ण अधिवेशन के दौरान पार्टी के संविधान में संशोधन किया जाएगा ताकि जगन को जीवनभर के लिए वाईएसआरसी अध्यक्ष नियुक्त किया जा सके।

वाईएसआरसी द्रविड मुनेत्र कषगम (डीएमके) के मामले का हवाला दे रही है, जिसने एम करुणानिधि के आजीवन पार्टी प्रमुख के रूप में निर्वाचन के लिए भारत के चुनाव आयोग की मंजूरी हासिल की।

पार्टी के एक शीर्ष नेता ने पूर्ण अधिवेशन की पूर्व संध्या पर कहा, ''इसी तरह, हम जगन को जीवन भर के लिए अपना अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति भी लेंगे।''

एक दशक पुरानी पार्टी का यह तीसरा पूर्ण अधिवेशन व तीन साल पहले आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने के बाद पहला पूर्ण अधिवेशन है।

पार्टी ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं, प्रशासन में पारदर्शिता, सामाजिक सशक्तिकरण, कृषि और उद्योगों (एमएसएमई) समेत कुल नौ प्रस्तावों को तैयार किया है, जिन्हें पूर्ण अधिवेशन के दौरान अपनाया जाएगा।

वाईएसआरसी के महासचिव वी वी साई रेड्डी ने कहा कि वह पिछले तीन साल से लागू की जा रही सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा, ''पूर्ण अधिवेशन अगले कुछ साल में और बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।''

पूर्ण अधिवेशन आठ जुलाई को दिवंगत मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की जयंती के अवसर पर होने जा रहा है। जगन अपने पिता को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अधिवेशन में उद्घाटन भाषण देंगे। अधिवेशन का समापन शनिवार शाम को समापन भाषण के साथ होगा।

वाईएसआरसी के अधिवेशन में पहले दिन डेढ़ लाख और दूसरे दिन चार लाख नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+