चंद्रबाबू नायडू के गढ़ में जाएंगे सीएम जगन, TDP ने बताया 'डैमेज कंट्रोल'
हैदराबाद, 12 सितंबर। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी 22 सितंबर को कप्पम का दौरा करेंगे। गौोर करने वाली बात है कि कप्पम टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू का गृह क्षेत्र है। ऐसे में 22 सितंबर को रेड्डी की इस यात्रा के कई राजनीतिक मायने हैं। पिछले महीने टीडीपी और वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ताओं के बीच यहां पर झड़प भी देखने को मिली थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बाद जगन मोहन यहां जाएंगे। यहां पर वह कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनकी कुल लागत तकरीबन 66 करोड़ रुपए है।

इसे भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में खास तरह की बनेंगी बिल्डिंग, बिजली की होगी कम खपत
प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री पी रामचंद्र रेड्डी का कहना है कि 2024 में चंद्रबाबू नायडू की चुनाव में जीत असंभव है। उन्होंने कहा कि हांद्री-नीवा कप्पम कनाल का काम 2024 विधानसभा चुनाव से पहले पूरा हो जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वाईएसआरसीपी नायडू के खिलाफ अभियान चलाने में सफल रही है। सत्तारूढ़ पार्टी का दावा है कि जगन मोहन ने कप्पन पंचायत को निकाय में बदला और इसकी दशा-दिशा बदलने का काम किया है।
हालांकि टीडीपी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा छवि बचाने की कोशिश है। लोगों के बीच सरकार के खिलाफ बढ़ते असंतोष को कम करने के लिए यह पूरी कवायद है। टीडीपी खेमे का मानना है कि नायडू के कप्पम दौरे के दौरान जिस तरह से हिंसा हुई, उसने सरकार के प्रति लोगों के विश्वास को हिलाकर रख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications