40 लाख का बाथरूम, करोड़ों का झूमर, स्पा सेंटर, जगन रेड्डी का 500 करोड़ का महल क्यों है चर्चा में?

Jagan Mohan Reddy House: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी इन दिनों अपनी 500 करोड़ रुपये की लागत बनने वाली अपनी आलीशान महल को लेकर विवादों में हैं। आंध्र प्रदेश में सरकार बदलते ही तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने जगन मोहन रेड्डी पर विशाखापत्तनम में 500 करोड़ रुपये की लागत से पहाड़ी पर एक महल बनवाने का आरोप लगाया है।

टीडीपी का आरोप है कि जगन मोहन रेड्डी ने ये महल बड़े-बड़े बैरिकेड्स के पीछे छिपाकर बनाया गया है। इस महल को 'रुशिकोंडा महल' कहा जा रहा है। टीडीपी का दावा है कि जगन मोहन रेड्डी ने ये आलीशान महल अपनी पत्नी की डिमांड पर बनवाया है।

Jagan Mohan Reddy House

ये भी पढ़ें- कितने अमीर हैं प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब, करोड़ों के हैं गहने, नहीं है एक भी रुपये का कर्जा, जानें संपत्ति

क्यों विवादों में है जगन मोहन रेड्डी का आलीशान महल?

एन चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने आरोप लगाया है कि जगन मोहन ने जनता के पैसे को खर्च करके 500 करोड़ रुपये महल बनवाया है। आरोप है कि यह रकम भ्रष्टाचार करके जनता से लूटी गई है। टीडीपी के मुताबिक विशाखापत्तनम (विजाग) में बैरिकेड्स लगाकर गुपचुप तरीके से एक पहाड़ी रुशिकोंडा हिल की चोटी पर इस महल को बनाया गया है।

टीडीपी का दावा है कि इस आलीशान महल में जगन रेड्डी एक कैंप ऑफिस की तरह इस्तेमाल करते थे। रुशिकोंडा पैलेस में दिखाई गई भव्यता और भव्य खर्च ने अब सोशल मीडिया पर एक विवाद को जन्म दिया है।

टीडीपी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, 'रुशिकोंडा महल देश का सबसे आलीशान महल है। जगन ने इस महल को लोगों के 500 करोड़ रुपये खर्च करके किसकी अनुमति से बनवाया? आंध्रा के लोगों का कहना है कि इस पर गहन जांच होनी चाहिए।'

Jagan Mohan Reddy House

रुशिकोंडा पैलेस: 40 लाख का बाथटब और 12 लाख का कमोड

टीडीपी प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी पट्टाभि ने कहा, "रुशिकोंडा पैलेस में जगन मोहन रेड्डी ने जितना खर्च किया है, उसे देख आम जनता हैरान कर है। इस मबल को बनवाने में 500 करोड़ रुपये लगा दिए गए हैं। 33 करोड़ रुपये तो बस इस घर के इंटीरियर पर खर्च किए गए हैं।''

उन्होंने आगे कहा, ''उजागर किए गए खर्चों में लगभग 40 लाख रुपये का बाथटब और 10 से 12 लाख रुपये का कमोड शामिल था। इसके अलावा, महल में कथित तौर पर शानदार फर्नीचर की भरमार है और यहां तक ​​कि एक स्पा रूम भी है जिसमें लाखों का एक मसाज सेंटर भी है।''

Jagan Mohan Reddy House

15-15 लाख के लगाए गए 200 झूमर

दावा किया जा रहा है कि ये महल 9.9 एकड़ की जमीन पर बनाया गया है। इसका इंटीरियर कितना महंगा है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 12 से ज्यादा लग्जरी कमरे वाले इस महल में 15-15 लाख रुपये के 200 झूमर भी लगाए गए हैं।

इस महल में ब्लॉक में बैंक्वेट सुविधाएं, अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल, चौड़े गलियारे और शानदार लाइटिंग की सुविधा भी है। इस महल से बीच व्यू भी शानदार है।

Jagan Mohan Reddy House

पत्नी की डिमांड पर जगन रेड्डी ने बनवाया महल

टीडीपी का दावा है कि जगन रेड्डी से उनकी पत्नी ने उनसे बीच व्यू पैलेस खरीदने के लिए कहा था, जिसके लिए उन्होंने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए जनता के सैकड़ों करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए और इस हवेली जैसे पैलेस को बनवाया। टीडीपी का दावा है कि रुशिकोंडा पैलेस में इतालवी संगमरमर और टाइल्स का इस्तेमाल किया गया है।

जगन रेड्डी ने महल विवाद वाले मामले पर क्या कहा?

इन आरोपों के जवाब में वाईएसआरसीपी के प्रवक्ता कनुमुरी रवि चंद्र रेड्डी ने निर्माण का बचाव करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ये इमारतें जगन मोहन रेड्डी की निजी संपत्ति नहीं बल्कि सरकारी संपत्ति हैं।

उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को उचित ठहराया और कहा, "शानदार तरीके से निर्मित, आप (टीडीपी) इसका उपयोग राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की विजाग यात्रा के लिए कर सकते हैं। वे इमारतें जगन मोहन रेड्डी की निजी संपत्ति नहीं हैं, वे सरकारी संपत्ति हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+