कितने अमीर हैं प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब, करोड़ों के हैं गहने, नहीं है एक भी रुपये का कर्जा, जानें संपत्ति

Bhartruhari Mahtab Net Worth: 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए कटक से सात बार सांसद रह चुके भाजपा के भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर चुना गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई है।

भर्तृहरि महताब सात बार सांसद रह चुके हैं, जो उन्हें मौजूदा लोकसभा में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सांसदों में से एक बनाता है। 66 वर्षीय भर्तृहरि महताब 1998 से संसद में कटक का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हें सदन चलाने का प्रत्यक्ष अनुभव है क्योंकि वे पिछली लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल में शामिल थे।

Bhartruhari Mahtab Net Worth

ओडिशा के पहले मुख्यमंत्री हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं भर्तृहरि महताब

ओडिशा के पहले मुख्यमंत्री हरेकृष्ण महताब के बेटे भर्तृहरि ने हाल के वर्षों में इसके कामकाज पर नाराजगी जताते हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजू जनता दल (बीजद) से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें कटक सीट से अपना उम्मीदवार बनाया गया था। जहां, उन्होंने अपने पूर्व पार्टी सहयोगी संतरूप मिश्रा को 57,000 से अधिक मतों से हराया। उन्होंने इससे पहले 2014 से 2019 तक लोकसभा में बीजद के फ्लोर लीडर के रूप में कार्य किया है।

Bhartruhari Mahtab Net Worth

मार्च में भर्तृहरि महताब का इस्तीफा ओडिशा की एक विशेष अदालत द्वारा 2011 में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर हमले के 13 साल पुराने मामले में उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने के कुछ दिनों बाद आया था।

द प्रजातंत्र अखबार के मालिक हैं भर्तृहरि महताब

भर्तृहरि महताब अपने पिता द्वारा स्थापित ओडिया दैनिक अखबार द प्रजातंत्र के मालिक और संपादक हैं। बीजेडी में अपने कार्यकाल के दौरान, इसने कई संपादकीय प्रकाशित किए जो पार्टी के कामकाज की आलोचना करते थे, जिससे उन्हें अपने तत्कालीन पार्टी सहयोगियों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Bhartruhari Mahtab Net Worth

Bhartruhari Mahtab Assets: भर्तृहरि महताब की संपत्ति

🔵लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक भर्तृहरि महताब की कुल संपत्ति 19 करोड़ रुपये है। उनके ऊपर देनदारियां यानी कर्जा जीरो है।

🔵 भर्तृहरि महताब के 85 हजार रुपये कैश है। उनके अलग-अलग बैंक में एक करोड़ से ज्यादा रुपये जमा है। उन्होंने एनएसएस, डाक बचत में 6 लाख 92 हजार रुपये निवेश किए हैं।

🔵 भर्तृहरि महताब के पास चार कार है। जिसकी कीमत 73 लाख रुपये तक है। भर्तृहरि महताब के कटक का घर भी करोड़ों में है।

🔵 भर्तृहरि महताब के पास 4 करोड़ रुपये के सोने के गहने हैं। वहीं चांदी के गहने 4 लाख रुपये के हैं।

🔵 भर्तृहरि महताब की कमाई एक सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी और अखबार से होने वाली आय से होती है।

🔵लोकसभा चुनाव 2019 के वक्त इन्होंने अपनी संपत्ति 10 करोड़ रुपये बताई थी। लोकसभा चुनाव 2014 में 8 करोड़, लोकसभा चुनाव 2009 में 5 करोड़ और 2004 के वक्त एक करोड़ रुपये की इनकी संपत्ति थी।

किस धर्म से हैं भर्तृहरि महताब?

भर्तृहरि महताब हिंदू हैं। भर्तृहरि महताब के प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने के बाद उनके धर्म और समुदाय को लेकर लोगों में चर्चा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+