'रोजगार देने वाली कंपनियों को बर्बाद और भगाने के अलावा जगन सरकार ने कुछ नहीं किया', TDP का YSRC पर हमला

नारा लोकेश ने कहा कि जगन सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। चार साल के बाद भी राज्य में कोई विकास नहीं दिख रहा है।

नारा लोकेश

टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश ने वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोग वाईएसआरसी सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने जगन मोहन रेड्डी पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया है। युवा गालम पदयात्रा के दौरान मदनपल्ले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोकेश ने जगन सरकार पर तीखा हमला किया।

उन्होंने जगन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कि युवाओं को रोजगार देने वाली कंपनियों को बर्बाद करने और भगाने के अलावा वाईएसआरसी सरकार ने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया। वहीं, मदनपल्ले के पूर्व विधायक शाहजहां बाशा लोकेश की मौजूदगी में टीडीपी में शामिल हो गए।

इस दौरान कई बेरोजगार युवाओं ने नारा लोकेश से मुलाकात की। युवाओं ने कहा कि रोजगार न मिलने की वजह से लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। चार साल के बाद भी जगन सरकार ने राज्य के विकास के लिए ठोस कदम नहीं उठाया। इससे लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नारा लोकेश ने आश्वासन दिलाते हुए कहा कि टीडीपी के सत्ता में लौटने के बाद राज्य में टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां और कोल्ड स्टोरेज संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने वादा किया कि लोगों के सामने आने वाली सभी समस्याओं को हल करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सत्ता में आने के बाद सभी लंबित परियोजनाओं को पूरा करेगी टीडीपी: नारा लोकेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+