वाह प्यार हो तो ऐसा! अमेरिका से भारत आ गई महिला, इंस्टाग्राम पर मिले थे दोनों, पूरी फिल्मी है इनकी लव स्टोरी
Love Story: एक अमेरिकी महिला और भारतीय शख्स की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत रही है। अमेरिकी महिला फोटोग्राफर जैकलिन फोरेरो और आंध्र प्रदेश के चंदन की लव स्टोरी पूरी फिल्मी कहानी जैसी है...दोनों की पहली मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी...उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को 14 महीनों तक डेट किया और फिर साथ रहने का फैसला किया।
आंध्र प्रदेश के चंदन के प्यार में पड़ी जैकलिन फोरेरो अब अमेरिका से भारत आकर रहने लगी हैं। अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...जिसको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कह रहे हैं कि 'प्यार हो तो ऐसा'

जैकलिन का इंस्टाग्राम वाला वीडियो हुआ वायरल
जैकलिन फोरेरो ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "14 महीने साथ में रहने के बाद, अब हम जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं...।'' जैकलिन ने अपने और चंदन की जर्नी की एक वीडियो शेयर किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जैकलिन चंदन से उम्र में 9 साल बड़ी हैं। असल में वीडियो के कमेंट सेक्शन पर जवाब देते हुए, फोरेरो ने बताया कि वह चंदन से नौ साल बड़ी हैं।
वीडियो में जैकलिन फोरेरो ने बताया कि कैसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू की और फिर वीडियो कॉल से बात शुरू की। ये वीडियो एक छोटी क्लिप का मोंटाज है। फुटेज में फोरेरो और चंदन को पहली बार एक-दूसरे से मिलते हुए भी दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
सोशल मीडिया पर जैकलिन फोरेरो और चंदन की लव स्टोरी पर सैकड़ों यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं, तो कई लोग कह रहे हैं कि जब प्यार सच्चा हो तो कोई उन्हें मिलने से नहीं रोक सकता है।
एक यूजर ने पोस्ट किया, "हमारी कहानी से बहुत मिलती-जुलती है। हम इंस्टाग्राम पर मिले थे। सात महीने बाद, मैं उससे शादी करने के लिए भारत जा रहा था! यह साढ़े तीन साल पहले की बात है, और वह पिछले साल अप्रैल में ही अमेरिका पहुंचा था! यह एक पागलपन भरा सफर है, लेकिन शानदार है। एक अन्य ने कहा, "वे दोनों बहुत सुंदर, दिख रहे हैं।"
Jaclyn Forero and Chandhan love story: जैकलिन फोरेरो और चंदन की प्रेम कहानी
जैकलिन फोरेरो और चंदन दोनों एक दूसरे से पहली बार इंस्टाग्राम पर मिले और यहीं से इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। जैकलिन फोरेरो और चंदन दोनों मिलकर एक YouTube चैनल चलाते हैं। जैकलिन फोरेरो सिंगल मदर की बेटी हैं। वहीं चंदन आंध्र प्रदेश के एक दूरदराज के गांव में रहते हैं। उम्र, संस्कृति, नस्ल और वित्तीय स्थिति जैसे सांस्कृतिक मानदंडों को तोड़ने वाली जैकलिन और चंदन की कहानी दिखाती है कि दुनिया में सच्चा प्यार के लिए सबकुछ मुमकिन है।












Click it and Unblock the Notifications