दिशा पटानी की शॉर्ट ड्रेस में नजर आए जैकी श्रॉफ, 'राधे' का ये सीन देख लोग बोले- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी
मुंबई, 15 मई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' कोरोना काल में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है। हालांकि फिल्म को देख सोशल मीडिया पर जो रिएक्शन आया है उसका खुद सलमान खान ने भी अंदाजा नहीं लगाया होगा। फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' दर्शकों के साथ सही तालमेल बिठाने में असमर्थ रही, वहीं आईएमडीबी पर यह सलमान खान की दूसरी सबसे कम रेटिंग पाने वाली फिल्म भी बन गई है।

सलमान खान ने ऑफर किया था रोल
सलमान के साथ इस फिल्म में दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ भी नजर आए हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी खूब खींचाई हो रही है। जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'राधे' कॉमिक रोल किया है लेकिन एक सीन में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसको लेकर उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म में कॉमेडी रोल को लेकर जैकी श्रॉफ ने कहा था कि अब वह ऐसे ही रोल की तलाश में है, उनका मानना है कि उन्होंने अब तक स्क्रीन पर अपने व्यक्तित्व के कमजोर पक्ष को नहीं टटोला है।

दिशा पटानी की शॉर्ट ड्रेस में नजर आए जैकी श्रॉफ
यही कारण है कि जब जैकी श्रॉफ के करीबी दोस्त और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिशा पटानी के भाई की भूमिका निभाने के लिए कॉन्टेक्ट किया तो 64 वर्षीय अभिनेता तुरंत राजी हो गए। फिल्म के एक सीन में जैकी श्रॉफ को ऐसे कपड़ों में दिखाया गया जिसकी किसी दर्शक ने कंल्पना नहीं की थी। एक गाने के बीच सलमान खान के साथ जैकी श्रॉफ स्लिंकी रेड ड्रेस (शॉर्ट ड्रेस) में नाचते दिखाई दिए।

जैकी श्रॉफ को 'इसकी क्या जरूरत थी'
दरअसल, यह गाना सलमान खान और दिशा पटानी पर फिल्माया गया था लेकिन बीच में दिशा की ड्रेस में जैकी श्रॉफ भी दिखाई दिए। यह एक क्रॉस-ड्रेसिंग सीन था। रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस जैकी श्रॉफ काफी अजीब लग रहे थे, इस सीन को लेकर अब सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने पूछा है कि आखिर इसकी क्या जरूरत थी। वहीं कुछ ने जैकी श्रॉफ की ड्रेस को लेकर टाइगर श्रॉफ तक को निशाने पर लिया है।

'मुझे उनपर दया आती है'
इंटरनेट पर सलमान खान और जैकी श्रॉफ पर फिल्माया गया वो सीन अब खूब वायरल हो रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि जैकी श्रॉफ उसी तरह के शॉर्ट ड्रेस में नजर आते हैं जिसे दिशा पटानी ने पहना हुआ है। हालांकि कुछ यूजर्स ने जैकी श्रॉफ की इस हिम्मत की दाद दी है। एक यूजर ने कहा, 'उस ड्रेस में जैकी श्रॉफ को सोचता हूं तो मुझे उनपर दया आती है लेकिन अगर आप इसे मनोरंजन की तरह लेते हैं तो यह मनोरंजक था।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।'
यह भी पढ़ें: Radhe first day Collection: रिलीज के पहले ही दिन सलमान की 'राधे' ने तोड़े रिकॉर्ड, जानिए कितनी कमाई की?












Click it and Unblock the Notifications