Radhe first day Collection: रिलीज के पहले ही दिन सलमान की 'राधे' ने तोड़े रिकॉर्ड, जानिए कितनी कमाई की?
मुंबई, मई 15: कोरोना की दूसरी लहर के बाद एक बार फिर सिनेमाघर बंद पड़े हैं। यहां तक की फिल्मों की शूटिंग का काम भी पूरी तरह से रूका हुआ है। कई बड़े प्रोजेक्ट अटके पड़े हैं। इस बीच बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे: यॉर मोस्टवॉन्टेड भाई' को भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया। वहीं विदेशों में यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी है। हर बार अपनी फिल्म को ईद के खास मौके पर रिलीज करने वाले सलमान खान की 'राधे' का कैसा रिस्पॉन्स रहा आइए जानते हैं।
Recommended Video

'राधे' दूसरी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म
अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'राधे: यॉर मोस्टवॉन्टेड भाई' जो ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज हुई है, उसने IMDb पर अपना सबसे कम स्कोर हासिल किया है। 43000 से अधिक वोटों के आधार पर फिल्म को प्लेटफॉर्म पर 2.1/10 रेटिंग मिली है। इसके हिसाब से 'राधे' सलमान की दूसरी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म बन गई है। 'रेस-3' की रेटिंग 1.9/10 थी।
पहले दिन 4.2 मिलियन स्ट्रीम की कमाई
शुक्रवार को 'राधे' पर सलमान ने अपने फैंस को फिल्म को बड़ी संख्या में देखने के लिए थैंक्स बोला था। ट्विटर पर सलमान ने खुलासा किया कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4.2 मिलियन स्ट्रीम की कमाई की है, साथ ही उन्होंने लिखा कि ईद की शुभकामनाएं भी दी। पहले दिन में राधे को सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाकर शानदार रिटर्न गिफ्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद। फिल्म इंडस्ट्री आपके प्यार और सपोर्ट के बिना नहीं चल सकती... थैंक्स! वहीं साथ ही फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिस पर क्रिएटिंग हिस्ट्री लिखा है।

इंटरनेशनल मार्केट में 2.94 करोड़ रुपए कमाए
फिल्म के रिलीज होने के पहले दिन ही रिकॉर्ड बना दिया है। सलमान के मुताबिक 'राधे' को पहले दिन 4.2 मिलियन लोगों ने देखा है, जो एक रिकॉर्ड है। वहीं अगर फिल्म के पहले दिन की कमाई की बात करें तो कोरोना महामारी के बीच 'राधे' ने इंटरनेशनल मार्केट में अभी तक 2.94 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस कमाई से साफ है कि फिल्म इंडिया के साथ विदेश में भी कामयाब साबित हुई है, क्योंकि ये कमाई सिर्फ 50 प्रतिशत के हिसाब से थिएटर में दर्शकों के आने पर हुई हैं।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications