VIDEO: आराम फरमा रहे शेर से मस्ती करने लगा सियार, पूंछ पकड़कर खींची तो जंगल के राजा ने दिया ऐसा रिएक्शन
नई दिल्ली: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। अब आप सोचिए कि अगर कोई शेर जंगल में सो रहा हो और कोई जानवर उसे छेड़ दे तो क्या होगा। एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें छोटे से सियार ने सोते शेर को छेड़ दिया। ट्विटर पर यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके जमकर इस पर मजे भी ले रहे हैं।

IFS अधिकारी ने डाला वीडियो
ओडिशा में तैनात IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर एक वीडियो ट्वीट किया। जिसमें एक शेर आराम से झाड़ियों के पीछे सो रहा होता है। इसी बीच वहां पर एक सियार आता है और उसकी पूंछ खींच देता है। इस पर शेर गुस्से से उठ जाता है, लेकिन तब तक सियार वहां से निकल जाता है। नींद से जागा शेर ये समझ ही नहीं पाता कि उसके साथ हुआ क्या और चुपचाप बैठा रहता है। 15 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे मजेदार कमेंट
IFS अधिकारी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रलोभन को छोड़कर हर चीज का विरोध किया जा सकता है। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। अमरदीप तिवारी नाम के यूजर ने लिखा "आज कुछ तूफानी करते हैं"। वहीं आशुतोष नाम के दूसरे यूजर ने इस वीडियो पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फेमस डॉयलाग मारा और लिखा "मौत को छूकर टक से वापस आ गया"। सुशातं नंदा ने ये वीडियो गुरुवार सुबह पोस्ट किया था, जिस पर 7 ही घंटे में 13 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए।

किंग कोबरा का मजेदार वीडियो
इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने कुछ दिन पहले किंग कोबरा का एक वीडियो शेयर किया था। 51 सेकेंड के इस वीडियो में एक कोबरा सांप आराम से जमीन पर बैठा था। जिसके बाद एक शख्स बाल्टी में पानी लेकर आता है और उसके ऊपर डाल देता है। उसके बाद भी किंग कोबरा चुपचाप बैठा रहता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि सांप गर्मी से परेशान था और पानी पड़ने से उसे राहत मिली। पानी डालने वाला शख्स कई बार कोबरा को छूता भी है, लेकिन वो चुपचाप बैठा रहता है। IFS सुशांत ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि गर्मी का वक्त और कौन इस वक्त में नहाना नहीं पसंद करेगा। आप ऐसा करने की कोशिश ना करें, ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications