जम्मू कश्मीर: CRPF पार्टी पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बाटामालू में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकी हमला हुआ है, जिसमें एक जवान के शहीद होने की खबर है। आतंकियों के एक ग्रुप ने मंगलावार को सीआरपीएफ पार्टी पर अटैक कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में कम से कम दो लोग भी घायल हुए हैं। यह अटैक पुलिस हेडक्वार्टर के बिल्कुल पास और संवेदनशील एरिया में हुआ है।

आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की पार्टी पर शहर के बटामालू क्षेत्र के पास एक चेक-पोस्ट में गोलीबारी की। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ है। एक और घटना में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी के पास अटैक में एक 10 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एसएसपी ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल सीआरपीएफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications