जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, एक नागरिक घायल
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सुबह पाकिस्तान ने फिर नापाक हरकत को अंजाम दिया। जम्मू-कश्मीर की ओर से नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई और गोले दागे गए। इसमें एक भारतीय नागरिक घायल हो गया है।

घायल नागरिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। हाल ही में सीजफायर उल्लंघन के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 'रेड अलर्ट' भी जारी किया गया था। इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था।
भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान की मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी का असर यह हुआ है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अरनिया कस्बे और अन्य सीमावर्ती बस्तियों में अब वीरानी छा गई है।
पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का असर ये हुआ है कि करीब 40 हजार से ज्यादा ग्रामीण वहां से घर छोड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- असम में तीन बम धमाके, पुलिस गोलीबारी में दो की मौत












Click it and Unblock the Notifications