Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सरपंच की हत्या के पीछे लश्कर कमांडर वसीम माल्ला का हाथ-सूत्र

जम्मू कश्मीर के शोपियां में नेशनल काॅन्फ्रेंस के सरपंच मोहम्मद सुल्तान भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक अंग्रेजी टीवी चैनल टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार सरपंच की हत्या के पीछे लश्कर कमांडर वसीम माल्ला का हाथ होना बताया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सरपंच की मौत के पीछे आतंकियों का हाथ होने की बात कही थी।

laskar

अंग्रेजी टीवी चैनल टाइम्स नाउ ने सरपंच की हत्या की खबर प्रसारित की। चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सरपंच भट्ट की हत्या के पीछे वसीम माल्ला का हाथ है। गौरतलब है कि सरपंज सुल्तान भट्ट को शोपियां में उनके घर के बाहर ही गोली मार दी गई थी।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने पूर्व में कहा था कि भट्ट भी उनकी पार्टी के मार दिए गए बाकी कार्यकर्ताओं की उस सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक विश्वास के लिए जान गंवाई है।

उमर अबदुल्ला ने आतंकियों की इस हरकत को कायराना बताया और कहा था कि इससे वह राज्य में समृद्धि लाने के अपने मिशन के प्रति और मजबूत होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+