पत्रकार जेडे हत्याकांड: अंडरवर्ल्ड पर किताब लिखना बना हत्या का कारण
मुंबई। मीड डे अखबार के वरिष्ठ अपराध संवाददाता और खोजी पत्रकार ज्योतिमर्य डे उर्फ जेडे हत्याकांड में सीबीआई ने विशेष मकोका अदालत के सामने पूरक आरोप पत्र दायर किया। मकोका कोर्ट के जज एसएस अदकार ने जांच एजेंसी को निर्देश दिया था कि वो पांच अगस्त तक आरोप पत्र दायर करें। छोटा राजन के किया सनसनीखेज खुलासा, मुंबई पुलिस के कुछ लोग करते हैं दाऊद के लिए काम

सीबीआई ने कहा कि उन्होंने गिरफ्तार पत्रकार जिग्ना वोरा और राजन के बीच बातचीत का ब्यौरा भी आरोप-पत्र में शामिल किया है। एजेंसी ने कहा कि राजन का रिकॉर्डेड आवाज नमूना छोटा राजन और जिग्ना के बीच हुई बातचीत से मेल खाता है।
छोटा राजन के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट
सीबीआई ने शुक्रवार को अदालत में अंडरवल्र्ड डॉन छोटा राजन के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया है। जब अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की गई तो उस समय डॉन राजन वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत की कार्यवाही से रूबरू हो रहा था।












Click it and Unblock the Notifications