पीएम मोदी से मुलाकात पर इवांका ट्रंप ने पहनी 2 लाख की ड्रेस, लोगों को फिर भी नहीं आई पसंद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप अपने पहले भारतीय दौरे पर आई हुई हैं। इवांका अमेरिकी डेलीगेशन का ग्लोबल एंटरप्रनोरशिप समिट में प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इवांका जब से भारत आई हैं तब से उन्हीं के चर्चे हैं।
Recommended Video


हैदराबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप अपने पहले भारतीय दौरे पर आई हुई हैं। इवांका अमेरिकी डेलीगेशन का ग्लोबल एंटरप्रनोरशिप समिट में प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इवांका जब से भारत आई हैं तब से उन्हीं के चर्चे हैं। मंगलवार को हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के वक्त इवांका ने जो ड्रेस पहनी थी, वो हर जगह चर्चा का विषय बन गई है।

हरे रंग की लॉन्ग ड्रेस को चुना
इवांका ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के वक्त हरे रंग की ड्रेस पहनी थी। फुल स्लीव्स वाली इस प्लीटिड ड्रेस पर गुलाबी और पीले रंग के फूल बने हुए थे। इस ड्रेस के साथ इवांका ने काले रंग की हील्स पहनी थीं।

दो लाख रुपये है ड्रेस की कीमत
इवांका ने कैनेडियन-टर्किश डिजाइनर Erdem Moralıoğlu की फॉल 2017 कलेक्शन की ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस की कीमत जान कर आपके होश उड़ जाएंगे। इवांका की इस फ्लोरल ड्रेस की कीमत 2,28,966 रुपये है।

ड्रेस लोगों को नहीं आई पसंद
इवांका ट्रंप की इतनी महंगी ड्रेस को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। किसी ने उनके कपड़ों की तारीफ की तो किसी को उनकी ड्रेस भड़कीली लगी। कई फैशन एक्सपर्ट का कहना है इवांका ने अपने स्टाइल से हटकर कपड़े पहने हैं।

खुद फैशन डिजाइनर हैं इवांका
इवांका खुद एक फैशन डिजाइनर हैं और उनके स्टाइल पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहती हैं। इवांका जब भारत पहुंचीं तो उन्होंने काले रंग का जैकेट पहना हुआ था जिसपर सफेद रंग के सितारों का काम था। इसके बाद इवांका ने मोदी से मुलाकात के वक्त हरे रंग की 2 लाख की ड्रेस चुनीं।

डिनर के वक्त पहना भारतीय गाउन
इवांका ट्रंप के लिए मंगलवार रात एक खास डिनर पार्टी का भी आयोजन किया गया था। हैदराबाद के मशहूर फलकनुमा पैलेस में दुनिया के सबसे लंबे डाइनिंग हॉल में ये डिनर हुआ। इस मौके पर इवांका ने भारतीय डिजाइनर नीता लुल्ला की ड्रेस पहनीं।

तो साड़ी में दिखेंगी इवांका?
मॉडलिंग की दुनिया में इवांका ट्रंप का था बोलबाला, हॉट तस्वीरों ने मचाई थी खूब सनसनीइवांका ने नीले रंग का गाउन पहना था जिसपर गोल्डन रंग की एंब्रॉयडरी थी। कहा जा रहा है कि इवांका इस ट्रिप के दौरान नीता लुल्ला के डिजाइन वाली ही एक साड़ी भी पहनेंगी। इवांका को साड़ी में देखने के लिए हर कोई बेताब है।

मोदी ने इवांका को दिया तोहफा
पहली बार भारत आईं इवांका को मोदी ने एक खास तोहफा भी दिया। मोदी ने इवांका को एक लकड़ी का बॉक्स गिफ्ट किया है जिसपर फॉक कारीगरी हुई है। गुजरात की इस फॉर कारीगरी को सडेली क्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है। ये कारीगरी सूरत के आसपास के इलाकों में की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications