चार्टेड प्लेन से लेकर खुद की बुलेट प्रूफ कार तक: हैदराबाद में ये था इवांका का सुरक्षा प्लान

नई दिल्ली। इवांका ट्रंप के हैदराबाद आने के पहले ही यहां सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई थी। भारतीय और अमेरिकी एजेंसियां सुरक्षा व्यवस्था को फूल प्रूफ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप हैदराबाद एक चार्टेज प्लेन से आई थीं। इवांका के साथ उनकी खुद की सुरक्षा टीम भी आई थी जो पुरे दौरे में उनकी सुरक्षा में जुटी हुई थी। इवांका की सुरक्षा टीम उनके लिए एक बुलेट प्रूफ कार भी लेकर आई थी। इवांका ने हैदराबाद में इसी कार से सफर किया।

इवांका की सुरक्षा में थे 10,400 सुरक्षाकर्मी

इवांका की सुरक्षा में थे 10,400 सुरक्षाकर्मी

एयरपोर्ट से माधपुर स्थित आते समय इवांका के काफिले में 17 गाड़ियां शामिल थीं। इसमें 3 गाड़ियां इवांका अपने साथ लेकर आईं थीं। इसके अलावा इवांका को जिस ग्लोबल एंट्राप्रेन्योरशिप समिट समिट में हिस्सा लेने था उसकी सुरक्षा के लिए 10,400 भारतीय सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। इवांका की हैदराबाद में सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त, ट्रेफिक पुलिस, सीआरपीएफ, तेलंगाना स्टेट स्पेशल पुलिस, इंटेलीजेंस सिक्योरिटी विंग, कमांडो ऑफ ग्रेहाउन्ड्स एंटी-नक्सल फोर्स, ऑक्टोपस एंटी टेरर फोर्स और डॉग फोर्स की हैदराबाद में चप्पे चप्पे पर तैनाती की गई थी।

चारमीनार क्यों नहीं गईं इवांका?

चारमीनार क्यों नहीं गईं इवांका?

इवांका के दौरे के दौरान सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद थीं। इवांका को हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार को देखने भी जाना था लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे रद कर दिया गया। इसके पीछे चारमीनार के आसपास भारी आबादी और तंग गलियों को कारण बताया गया। इवांका के दौरे से पहले अमेरिकी एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंताए जाहिर कीं थी।

राष्ट्रपति स्तर की मिली थी सुरक्षा

राष्ट्रपति स्तर की मिली थी सुरक्षा

तेलंगाना सरकार के अधिकारी, जयेश रंजन ने बताया कि जब उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क कर जानना चाहा कि क्या इवांका को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए राज्य सरकार के किसी प्रतिनिधि की आवश्यकता होगी तो उन्होंने इंकार कर दिया। जयेश रंजन ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे इवांका के यात्रा से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं करना चाहते थे। बता दें कि इवांका ट्रंप के दौरे के दौरान संभावित खतरों को देखते हुए राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+