GES 2017: हैदराबाद पहुंचीं इवांका ट्रंप, शाम को मोदी संग होगी डिनर पर बात

Recommended Video

    Ivanka Trump arrives in Hyderabad to attend GES Summit | वनइंडिया हिंदी

    हैदराबाद। ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट-2017 (GES) में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप मंगलवार सुबह हैदराबाद पहुंच गई हैं। तीन दिन के लिए भारत दौरे पर आईं इवांका हैदराबाद में GES कार्यक्रम को होस्ट करती हुई नजर आएंगी। इवांका ट्रंप के पहुंचने से पहले ही शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इवांका ट्रंप आज सुबह करीब 3 बजे हैदराबाद के शमशाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। हैदराबाद में इवांका पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी। इवांका ट्रंप के हैदराबाद पहुंचने की सूचना भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट के जरिए दी। रवीश कुमार ने लिखा, 'विशेष अतिथि का स्वागत है। यूएसए राष्ट्रपति के सलाहाकार के रूप में इवांका ट्रंप हैदराबाद पहुंच गई हैं। वे ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट-2017 में यूएस प्रतिनिधियों की तरफ से लीड कर रही हैं।'

    GES में भाग लेने के लिए इवांका ट्रंप पहुंची हैदराबाद

    इस साल GES कार्यक्रम में 10 से ज्यादा देश भाग ले रहे हैं और इसमें सभी देशों की प्रतिनिधि महिलाएं ही है। यहां तक कि सऊदी अरब, अफगानिस्तान और ईजराइल के प्रतिनिधि भी महिलाएं ही है। इस कार्यक्रम में कई महिला प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम को होस्ट करने वाली डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप करीब 1,500 उद्यमियों को संबोधित करती हुई नजर आएंगी।

    GES 2017: हैदराबाद पहुंचीं इवांका ट्रंप, शाम को मोदी संग होगी डिनर पर बात

    इस कार्यक्रम को देखते हुए हैदराबाद में 10,000 हजार सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इवांका ट्रंप की सुरक्षा देखते हुए फोर्स को स्पेशल ट्रैनिंग दी गई है और यूएस सिक्रेट सर्विस भी सुरक्षा को लेकर पूरा ध्यान रख रही है। इस सम्मेलन को देखते हुए सड़कों से गड्ढ़ों और मैनहोल को खत्म कर दिया गया है और भिखारियों को हटा दिया गया है।

    इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे, जहां उनकी मुलाकात इवांका ट्रंप से होगी। पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी के लिए हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में डिनर होस्ट करेंगे।

    Read Also: PM Modi और Ivanka की मुलाकात को लेकर हैदराबाद जबरदस्त सुरक्षा के घेरे में, जगह-जगह सर्च ऑपरेशन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+