'यह मेरी तपस्या है', पत्र के जरिए राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के अनुभवों को शेयर किया

कांग्रेस की तरफ से एक पत्र जारी करके भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को शेयर किया गया है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी की तरफ से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की भी शुरुआत की जाएगी।

congress bharat jodo yatra

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र को 26 जनवरी को पूरे देश में 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के दौरान वितरित किया जाएगा। इस पत्र में राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान का अनुभव साझा किया है। पत्र में उन्होंने कहा, ''यह मेरी तपस्या रही है। मैं समझता हूं कि मेरी व्यक्तिगत और राजनीतिक यात्रा एक है। बेजुबानों को आवाज देना, कमजोरो का हथियार बनना, भारत को अंधकार से प्रकाश की ओर, घृणा से प्रेम की ओर, पीड़ा से समृद्धि की ओर ले जाने का।"

दिसंबर 2022 में पार्टी ने घोषणा करते हुए कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के जैसे ही अगले दो महीनों के लिए गणतंत्र दिवस पर 'हाथ से हाथ जोड़ो' नामक एक विशाल अभियान शुरू किया जाएगा। राहुल गांधी के लेटर जारी करने की जानकारी मल्लिकार्जुन खड़के ने अध्यक्ष बनने के बाद पहली मीटिंग में दी थी।

इस अभियान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता/सदस्य लगभग ढाई लाख ग्राम पंचायतों, छह लाख गांवों और 10 लाख से अधिक मतदान केंद्रों को कवर करेंगे। पार्टी को मजबूती दी जा सके, इसके लिए हर राज्य की राजधानी में महिला यात्रा और पदयात्रा निकाली जाएगी।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत राहुल गांधी की चिट्ठी के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नाकामी की चार्जशीट देश के हर घर तक पहुंचाई जाएगी। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। इस यात्रा पंजाब में है। यात्रा की अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं।

Recommended Video

      Rajasthan Political Crisis: Rahul Gandhi की तरह जनता से जुड़ेंगे Sachin Pilot!। वनइंडिया हिंदी

      भारत जोड़ो यात्रा अब तक दक्षिणी राज्यों के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान दिल्ली को कवर कर चुकी है। कांग्रेस का मानना है कि इस यात्रा से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आपको बता दें कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस पार्टी का तीन दिवसीय पूर्ण अधिवेशन भी होने जा रहा है। इस अधिवेशन में देश से कांग्रेस के नेता इकट्ठा होंगे और पार्टी को मजबूती देने के आइडिया पर काम किया जाएगा।

      ये भी पढ़ें- भारत दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से एडम जम्पा हैं नाराज, कहा- अब करियर का कुछ पता नहीं

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+