नरेंद्र मोदी नं. 1, दूसरे पर केजरीवाल पर तीसरे पर राहुल नहीं दिग्विजय

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों पर नजर रखने वाली वेबसाइट सोशलब्रेकर्स.कॉम की एक कैटेगरी में बीजेपी के नरेंद्र मोदी को पहला स्थान हासिल हुआ है, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को दूसरा और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
सोशल ब्रेकर्स सोशल मीडिया पर चुनावों के दौरान किसी पार्टी की यूजर्स के बीच लोकप्रियता, उम्मीदवारों की स्थिति और राजनीतिक पार्टी को लेकर हो रही हलचलों पर नजर रखने वाली साइट है। इस साइट की बेस्ट परफार्मिंग पॉलिटिशियन की श्रेणी में ही राहुल की जगह दिग्विजय सिंह को जगह मिली है।
इस श्रेणी में टोटल इंट्रैक्शन में बीजेपी के नरेंद्र मोदी को 12,962, 620 को वोट्स मिले, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 3,864,432 वोट्स और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को 394 458 वोट्स ही हासिल हुए हैं।
इस वेबसाइट के मुताबिक बीजेपी, कांग्रेस की तुलना में काफी लोकप्रिय है और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। बीजेपी के फैंस की संख्या जहां 4,357,388 है तो वहीं कांग्रेस के फैंस की संख्या 3,211,653 है। वहीं आम आदमी पार्टी के फैंस 2,085,341 हैं।
दिग्विजय सिंह ने अगर राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर रिप्लेस किया है तो उसकी वजह कहीं न कहीं उनका वह कुबूलनामा है जो पिछले हफ्ते सामने आया था। इस कुबूलनामे में दिग्गी ने पत्रकार अमृता राय के साथ अपने संबंध स्वीकार किए थे।
सोशल ब्रेकर्स पर जिन टॉप थ्री कांग्रेसी नेताओं का जिक्र है उसमें भी राहुल गांधी का नाम कहीं नहीं है और यहां पर दिपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह पहले तीन स्थानों पर काबिज हैं।












Click it and Unblock the Notifications