यह कांग्रेस मुक्‍त भारत की अच्‍छी शुरूआत है: नरेंद्र मोदी

Its a start of Congress free India: Narendra Modi
नई दिल्‍ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्‍होने कहा कि यह हमारे लक्ष्‍य 'कांग्रेस मुक्‍त भारत' की एक अच्‍छी शुरूआत है। उन्‍होने कहा कि भाजपा ने 589 में से 408 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है, मतलब 70 फीसदी सीटें भाजपा ने जीती हैं। मोदी के अनुसार यह भाजपा के लिए एक अच्‍छा संकेत है और यह हमारी अच्‍छी शुरूआत है।

गौर हो कि चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव को लोकसभा के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था, जिसमें कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां तक पिछले 15 साल से दिल्‍ली में लगातार सत्‍ता में रहने वाली कांग्रेस मात्र आठ सीटों तक ही सिमट कर रह गयी और अब सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के लिए भी तैयार है।

कांग्रेस की सीधी हार से लोकसभा चुनाव में भाजपा को सीधा फायदा मिलता हुआ दिख रहा है। कल दिल्‍ली में भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं की बैठक हुई, जिसमें राजनाथ सिंह, लाल कृष्‍ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी, अरूण जेटली, सुषमा स्‍वराज और नितिन गडकरी शामिल हुए। पार्टी ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जताई।

चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने पर भाजपा नेता अरूण जेटली ने कहा कि अगर विधानसभा में सत्‍तर प्रतिशत सीटों पर जीत को लोकसभा सीटों से तुलना की जाए तो भाजपा एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है, यह हमारे लिए एक सुखद संकेत है। वहीं दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में किसी को भी स्‍पष्‍ट बहुमत न मिलने के कारण दोबारा चुनाव होने की संभावना दिख रही है, यह आश्‍चर्यजनक है कि भाजपा और आप दोनों ही विपक्ष में बैठने पर सहमति जता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+