शाहरुख नहीं, खुद ऐश्वर्या राय ने बचाया था अपनी मैनेजर को

नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन ने जलसा में दिवाली पार्टी 2019 का आयोजन किया था। लेकिन इस दौरान खबर सामने आई थी कि फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर को शाहरुख खान ने आग से बचाया था। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई शाहरुख खान की तारीफ कर रहा था, यहां तक कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने शाहरुख खान की फिल्म का वीडियो साझा करते हुए उनकी तारीफ की थी। लेकिन अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है।

तुरंत बचाने आगे आईं ऐश्वर्या

तुरंत बचाने आगे आईं ऐश्वर्या

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद को अकेले शाहरुख खान ने नहीं बचाया था। दरअसल दीवाली की पार्टी के दौरान अर्चना का लहंगा आग की चपेट में आ गया था, जिसके बाद खबर सामने आई थी कि शाहरुख ने उन्हें बचाया था। लेकिन नई रिपोर्ट के अनुसार खुद ऐश्वर्या राय अर्चना को आग से बचाने के लिए आगे आई थीं। अर्चना के लहंगे में आग देखने के बाद बचाव में सबसे पहले ऐश्वर्या राय आगे आई थीं। इसके बाद शाहरुख खान ने उनकी मदद की थी। शाहरुख ने अपनी शेरवानी देकर अर्चना को आग से बचाया था।

दीये से लहंगा जला

दीये से लहंगा जला

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अर्चना के एक दोस्त ने बताया कि जब अर्चना बच्चन की दीवाली पार्टी से बाहर जा रही थीं उसी दौरान दीये से उनके लहंगे में आग लग गई। उसे देखते ही ऐश्वर्या ने तुरंत दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अर्चना का लहंगा वहां से फाड़ दिया, जहां आग लगी थी ताकि आग से अर्चना के शरीर तक ना पहुंचे। इसके बाद वहां शाहरुख पहुंचे और उन्होंने अपनी शेरवानी अर्चना को दी ताकि वह खुद को ढक सके। रिपोर्ट के अनुसार अगर उस वक्त मौके पर तुरंत ऐश्वर्या मदद के लिए नहीं पहुंचती तो हालात बिगड़ सकते थे।

शाहरुख भी जल गए थे

शाहरुख भी जल गए थे

रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे के बाद अर्चना को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए आईसीयू में रखा गया था। इस हादसे की वजह से अर्चना का दायां पैर और हाथ 15 फीसदी झुलस गया। इस दौरान अर्चना को बचाते समय शाहरुख खान भी आंशिक रूप से जले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+