IT सेक्टर्स देने वाला है बड़ी खुशखबरी, 5 महीनों में 50,000 फ्रेशर्स को मिलेगीं नई नौकरियां

हाल के दिनों में आईटी सेक्टर में भारी तादात में छंटनी की गई थी। लेकिन अब आईटी सेक्टर को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही भारत के आईटी क्षेत्र बड़ी तादात में भर्तियां होने वाली हैं।

मिंट की खबर के मुताबिक, टीमलीज एडटेक प्लेटफॉर्म के ताजा सर्वे के मुताबिक, प्रमुख भारतीय आईटी कंपनियां जुलाई-दिसंबर 2023 के बीच देश भर में आईटी और नॉन-आईटी दोनों सेक्टर्स लगभग 50,000 फ्रेशर्स को नौकरी देने की तैयारी कर रहे हैं।

IT sector gives good news, 50000 freshers will get new jobs in 5 months

एड-टेक ने अपने सर्वे में कहा कि आईटी इंडस्ट्री के भीतर डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन इनिशिएटिव को तेजी से अपनाने के साथ-साथ क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सिक्योरिटी और दूसरी एडवांस तकनीक में नए कारोबारी अवसर पैदा हो रहे हैं।

टीमलीज एडटेक के संस्थापक और सीईओ शांतनु रूज का कहना है कि, एआई, ब्लॉकचेन, क्लाउड कंप्यूटिंग आदि जैसी नौकरियां जल्द ही अपना 'विदेशी' टैग खोने जा रही हैं। ये तमाम चीजें कैलकुलेटर या लैपटॉप जैसे कॉमन टूल्स की तरह हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि, आज किसी भी कंपनी के लिए अपनी संपूर्ण व्यावसायिक रणनीति में एआई को शामिल करने की कल्पना न करना गैर-जिम्मेदाराना होगा। मौजूदा समय में कंपनियां न्यू एज इंप्यॉयज में इन तमाम खूबियों की तलाश कर रही हैं।

भारत भर के 18 उद्योगों में 737 छोटी, मध्यम और बड़ी कंपनियों का सर्वेक्षण करने के बाद टीमलीज़ ने दावा किया है कि, कि जुलाई-दिसंबर 2023 के बीच स्टार्टअप सहित कई कंपनियां 73 फीसदी कर भर्ती करने का इरादा रखती हैं। इन कंपनियों का फ्रेशर्स के लिए हायरिंग का इरादा 65% है।

सर्वे के मुताबिक, इस साल जनवरी-जून के बीच नई प्रतिभाओं की मांग 62 फीसदी के मुकाबले 3 फीसदी बढ़ी है। जुलाई-दिसंबर 2023 में फ्रेशर्स को नियुक्त करने का इरादा रखने वाली टॉप 3 इंडस्ट्रीज क्रमशः ई-कॉमर्स और टेक स्टार्ट-अप (59 फीसदी), टेलीकॉम (53 फीसदी) और इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (50 फीसदी) हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, DevOps इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, SEO विश्लेषक और UX डिज़ाइनर जैसी पोस्ट पर नए लोगों को नौकरियां मिलने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि बिजनेस एनालिटिक्स, ब्लॉकचेन, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एन्क्रिप्शन, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) कुछ महत्वपूर्ण डोमेन स्किल हैं जिनकी इंपॉलर्य फ्रेशर्स से उम्मीद करते हैं।

टीमलीज़ की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां भी तेजी से एक नए टैलेंट एक्विजिशन स्ट्रैटिजी के रूप में डिग्री अप्रेंटिसशिप की ओर रुख कर रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में,अप्रेंटिस को नियुक्त करने के इच्छुक नियोक्ताओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।

उदाहरण के तौर पर 2023 में मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में 12 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। इसके बाद इंजीनियरिंग सेक्टर में 10 फीसदी का इजाफा हुआ। पॉवर और एनर्जी सेक्टर में भी अप्रेंटिस को रखने में 7 फीसदी की तेजी देखी गई। आईटी क्षेत्र के अलावा, अगले छह महीनों में विनिर्माण, ई-कॉमर्स, दूरसंचार, फार्मास्यूटिकल्स आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न नौकरियों के लिए नियुक्तियों में वृद्धि देखी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+