बिहार में बीजेपी हारी नहीं, उसने आत्महत्या की है : भोला सिंह
पटना( मुकुंद सिंह)। बीजेपी सांसद भोला सिंह ने बीजेपी की हार के लिए सीधे तौर पर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है पत्रकारों से बातचित करते हुए भोला सिंह ने कहा कहा कि 'बिहार में बीजेपी हारी नहीं, उसने आत्महत्या की है।
इस करारी हार के लिए प्रधानमंत्री और अन्य बड़े नेता जिम्मेदार हैं चुनाव प्रचार के दौरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमर्यादित भाषा से पार्टी को नुकसान हुआ और हम हार गए, यहां तक कि पीएम और दूसरे नेताओं ने मर्यादा लांघी, जो हमें चुनाव नतीजे में देखने को मिला।
आपको बताते चले कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा, आरके सिंह, शांता कुमार, मधुनी से भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव और बक्सर से ही पार्टी सांसद अश्विनी चौबे भी बिहार चुनाव को लेकर पार्टी के हाईकमान पर निशाना साध चुके हैं।
लोग बिहार की मिट्टी को नहीं समझते हैं
हुकुमदेव नारायण ने कहा था, 'लोग बिहार की मिट्टी को नहीं समझते हैं, बिहार की जनता ने आर्थिक असमानता से ज्यादा सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।'
जनता ने दो लड़ाईयां लड़ी
जनता ने दो लड़ाईयां लड़ी है, पहला जंगलराज के खिलाफ और दूसरा ऊंची जातियों के आतंकराज के विरोध में। ऐसे में जब लालू कहते हैं कि आतंकराज का दौर आने वाला है तो सियासी मैदान में आप निस्तेज हो जाते हैं। इस बयान से ऐसा लगता है कि आपकी इजाजत छीन जाएगी और आप फिर से गुलाम हो जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications