Pearly Maaney: व्लॉगिंग से 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई, जानिए कौन हैं पियरले माने? जिन पर IT ने कसा शिकंजा
Who is Pearly Maaney: केरल में आयकर विभाग के 22 जून को कई पॉपुलर यूट्यूबर्स के घर और ऑफिस में अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया। गुरुवार को कम से कम नौ यूट्यूबर्स के इनकम टैक्स की टीम ने रेड मारी, जिनमें से एक एक्ट्रेस और टीवी होस्ट पियरले माने (Pearly Maaney) भी थीं।
हालांकि अपने यहां आईटी की तलाशी के एक दिन बाद मलयालम एक्ट्रेस और यूट्यूबर पियरले माने ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सब कुछ ठीक था। अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- सब ठीक है। सब ठीक है। हमेशा मुझ पर विश्वास करने और भरोसा करने के लिए धन्यवाद। सभी को शांति, प्यार और संगीत। पर्ली के इंस्टा पर 3.7 मिलियन और यूट्यूब पर 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

एक्ट्रेस और टीवी होस्ट पियरले माने
दरअसल, पियरले माने ने लाइव शो और टेलीविजन प्रोग्राम के एंकर के रूप में शुरुआत की, जो पिछले दशक में पॉपुलर मलयालम एक्ट्रेस बन गईं हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'डी4डांस' की होस्टिंग की। उन्होंने दुलकर सलमान की फिल्म 'नीलाकशम पचकदल चुवन्ना भूमि' में एक बाइकर की छोटी सी भूमिका के साथ एक्टिंग की शुरुआत की और द लास्ट सपर, डबल बैरल, प्रेथम, नजन और जो एंड द बॉय जैसी फिल्मों में शानदार किरदार निभाएं।
व्लॉगिंग से 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई
5 साल पहले वह सुपरस्टार मोहनलाल के होस्ट किए गए बिग बॉस मलयालम शो में एक कंटेस्टेंट के रूप में लोकप्रिय हो गईं। उसी साल वो शो में उपविजेता बनकर उभरीं और उन्होंने शो में एक अन्य प्रतिभागी श्रीनीश से शादी कर ली। पूर्व बिग बॉस मलयालम उपविजेता फिलहाल इंडस्ट्री से ब्रेक पर हैं, और अपने व्लॉग में बिजी हैं।
जानें क्यों पड़ी आईटी की रेड?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग के रडार पर ऐसे YouTubers हैं, जो हर साल 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं। इसके अलावा पेड प्रमोशन कंटेंट से भी कमाते हैं। गुरुवार को छापेमारी के बाद विभाग ने यूट्यूबर्स के बयान लिए और उनके बैंक खातों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच की। यूट्यूबर्स पर टैक्स चोरी की शिकायतों के मद्देनजर धड़ाधड़ छापेमारी की गई।












Click it and Unblock the Notifications