हमारे लिए यह संभाजी नगर है और यही रहेगा, औरंगाबाद को संभाजी नगर पुकारे जाने के कांग्रेस के विरोध पर संजय राउत

नई दिल्ली। औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर करने की जिद पर अड़ी शिवसेना का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वह शहरों के नाम बदलने के पक्ष में नहीं है।

नई दिल्ली। औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर करने की जिद पर अड़ी शिवसेना का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वह शहरों के नाम बदलने के पक्ष में नहीं है। मालूम हो कि बुधवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने ट्विटर हैंडल पर औरंगाबाद का जिक्र संभाजी नगर के नाम से किया था। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने उद्धव पर निशाना साधा था।

sanjaya raut

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने इसको लेकर नाराजगी जताई थी। वहीं इस मामले पर कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि किसी तरह से नाम परिवर्तन का वह विरोध करती है। कांग्रेस ने आगे कहा था कि वह औरंगजेब से सहमत नहीं है लेकिन शहरों के नाम बदलने का वह विरोध करती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में एक्टिव केसों में भारी गिरावट, पिछले 10 सप्ताह में 94 प्रतिशत कम हुए सक्रिय मामले

इसी बीच शिवसेना सांसद संजय राउत से जब पूछा गया कि कांग्रेस ने इसका विरोध क्यों किया तो संजय राउत ने जवाब देते हुए कहा, "मुझे नहीं पता। महाराष्ट्र के सीएम ने साफ कहा कि हमारे लिए वह संभाजी नगर है और ऐसा ही रहेगा। यह लोगों की भावनाओं की बात है, इसलिए हम इस पर चर्चा कर सकते हैं, लेकिन निर्णय लिया गया है।"

आपको बता दे कि औरंगाबाद में हाल ही में महानगर निगम चुनाव होने हैं, और राजनीतिक दलों की इस मुद्दे को तूल देकर वहां राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश है। एआईएमआईएम के औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील और समाजवादी पार्टी के विधायक अबू असीम आजमी ने भी औरंगाबाद का नाम बदलने का कड़ा विरोध किया है।

वहीं, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे पर कहा, "औरंगजेब सेक्युलर नहीं था, सरकार के एजेंडे में सेक्युलरिजम का जिक्र है और औरंगजेब उसमें फिट नहीं बैठता।" उद्धव ठाकरे अब इसमें बदलाव की ठान चुके हैं, जबकि कांग्रेस इसके विरोध में है और इसको लेकर दोनों पार्टियों में तनाव का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+