पिता चुने गए राष्ट्रपति तो फूली नहीं समाईं बेटी, ऐसी रही फैमिली की प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद रामनाथ कोविंद को देश भर से बधाईयां से मिल रही है।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद रामनाथ कोविंद को देश भर से बधाईयां से मिल रही है। इस बीच रामनाथ कोविंद की बेटी स्वाति ने इस पल को बेहद खास बताया। स्वाति ने कहा, 'पूरा भारत इस जीत का जश्न मना रहा है। हम सभी बेहद खुश हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का पल है।'

वहीं रामनाथ कोविंद की बहू ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। वह बहुत ही साधारण इंसान हैं। वह सबकी परवाह करते हैं।'
इससे पहले रामनाथ कोविदं के कानपुर देहात स्थित पैतृक गांव में भी जीत का जश्न मनाया गया। गांव के लोगों ने रामनाथ कोविंद की जीत की खुशी में गांव में त्यौहार जैसा माहौल देखने को मिला।
Recommended Video

गांव में रहने वाली रामनाथ कोविंद की भतीजी हेमलता कोविंद ने बताया 'हमारे चाचा जी देश के अगेल राष्ट्रपति चुने गए हैं यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। हम इस दिन को दीवाली के त्यौहार की तरह मना रहे हैं। हम मिठाईयां बना रहे हैं जिसे पूरे गांव में बांटा जाएगा'












Click it and Unblock the Notifications