'इससे फर्क नहीं पड़ता मल्लिकार्जुन खड़गे जीतते हैं या मैं जीतता हूं, कांग्रेस को जीतना चाहिए', बोले शशि थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन जीतता है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन जीतता है। केवल पार्टी को जीतना चाहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे जीतते हैं या मैं जीतता हूं लेकिन कांग्रेस को जीतना चाहिए, क्योंकि यह समावेशी भारत की पार्टी है। बता दें कि मल्लिकार्जुन के खिलाफ शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के मैदान में हैं।
भाजपा पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि यदि आप एक भारतीय नागरिक हैं, तो आप हमारे हैं और हम आपके लिए हैं। एक अलग पार्टी के विपरीत जो कहती है कि यह एक हिंदू राष्ट्र है या यह एक वर्ग की पार्टी है, हम भारत के हित में सभी के लिए काम करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को
थरूर ने इससे पहले भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को एआईसीसी प्रमुख चुनावों पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि हम अपने आंतरिक मतभेदों को हल करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। चुनाव में उनकी भागीदारी की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस अघ्यक्ष चुनाव: शशि थरूर प्रचार करने पहुंचे गुवाहाटी, कलाकारों के साथ किया बिहु डांस,Video