कांग्रेस अघ्यक्ष चुनाव: शशि थरूर प्रचार करने पहुंचे गुवाहाटी, कलाकारों के साथ किया बिहु डांस,Video
Congress President Election: कांग्रेस पार्टी को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को टक्कर देने के लिए मैदान में कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर हैं। जो इन दिनों अपने लिए चुनाव प्रचार करने के लिए राज्यों के दौरे कर रहे हैं। वहीं शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे।

शशी थरूर बिहू नृत्य कर रहे लोक कलाकारों की ताल से ताल मिलाया
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में गुवाहाटी पहुंचे केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बिहू नृत्य कर रहे लोक कलाकारों की ताल से ताल मिलाते हुए नजर आए। राजीव भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में थरूर को देखक लोग उत्साहित थे।

शशि थरूर प्रचार में जमकर बहा रहे हैं पसीना
बता दें कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर अब तक शहरों में अपने समर्थकों को जुटाने के लिए जोरदार अभियान चलाया । वो इससे पहले दक्षिण और उत्तर भारत के राज्यों में भी चुनाव प्रचार के लिए गए थे।
#WATCH | Congress presidential candidate Shashi Tharoor joins the folk artists in Guwahati, Assam as they perform the Bihu dance at Rajiv Bhawan. pic.twitter.com/kK19wKiuGh
— ANI (@ANI) October 15, 2022
कोई फर्क नहीं पड़ता कि खड़गे साहब जीतते हैं या मैं जीतता हूं
असम के गुवाहाटी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि
अध्यक्ष चुनाव में कोई भी जीतता है, अंततः कांग्रेस को ही विजयी होना चाहिए। कोई फर्क नहीं पड़ता कि खड़गे साहब जीतते हैं या मैं जीतता हूं कांग्रेस को जीतना चाहिए क्योंकि यह समावेशी भारत की पार्टी है। हम एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चाहती है कि हर कोई धर्म, लिंग, भाषा, क्षेत्र या राज्य के बावजूद हमारे साथ रहे।












Click it and Unblock the Notifications