सुब्रत राॅय सहारा के दिल्ली-नोएड़ा आॅफिस में इनकम टैक्स की रेड, खंगाले जरुरी कागजात
नई दिल्ली। सहारा एंपायर के मालिक सुब्रत राॅय सहारा के दिल्ली-नोएडा आॅफिस में इनकम टैक्स अधिकारियों ने रेड की। विभाग के अधिकारी सहारा के दिल्ली के ग्रेटर कैलाश और नोएडा स्थित दफ्तरों में पहुंचे और जरूरी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। गौरतलब है कि गौरतलब है कि निवेशकों के करोड़ों रुपए अदा न करने के सिलसिले में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय मार्च से ही जेल में हैं।

ईडी ने जमाकर्ताओं के करोड़ों रुपए का भुगतान न करने के मामले में इसी वर्ष सहारा समूह के खिलाफ यह केस दर्ज किया था। इस मामले की छानबीन कर रहे पूंजी बाजार नियामक सेबी से रिपोर्ट मिलने के बाद ईडी के मुंबई जोनल दफ्तर ने आपराधिक केस दर्ज किया था। गौरतलब है कि निवेशकों के करोड़ों रुपए अदा न करने के सिलसिले में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय मार्च से ही जेल में हैं।
यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से दर्ज मनी लॉन्डरिंग के मामले में की गई है। बताया जा रहा है कि ईडी इस मामले में तिहाड़ जेल में सुब्रत राय से पूछताछ भी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications