शताब्दी ट्रेन में परोसी गई 'मैं भी चौकीदार' कप में चाय, मचा हंगामा
नई

इस कप पर क्या कहा चुनाव आयोग ने?
चाय के कप पर नारे को कई लोग चुनावी आचार संहिता का उल्लंघ्न बता रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग का कहना है कि इस कप का किसी राजनीतिक पार्टी के कोई लेना देना नहीं है क्योंकि ये संकल्प फाउंडेशन से जुड़ा हुआ कप है। इसलिए इसे लेकर किसी राजनीतिक दल पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होनी है।
ठेकेदार के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
यात्री की शिकायत के बाद रेल ने तुरंत इस कप को हटा लिया है और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रेल ने कहा कि इसके अलावा सुपरवाइजर पर भी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह के प्रचार को आचार संहिता का उल्लंघ्न माना जाता है जिसपर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

रेलवे और उड्डयन विभाग को चेता चुका है चुनाव आयोग
इससे पहले विमान और ट्रेन टिकटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग रेलवे और उड्डयन मंत्रालय को नोटिस जारी कर चुका है। ये नोटिस 27 मार्च को जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि आखिर चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बाद भी पीएम मोदी की तस्वीर रेल टिकट और एयर बोर्डिंग पास पर क्यों है इसका जवाब दिया जाए।
यह












Click it and Unblock the Notifications