चंद्रयान-3 लैंडिंग: ISRO के यूट्यूब चैनल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनिया में सबसे ज्यादा लाइव देखा गया
Isro Youtube Channel Record: भारत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कराकर पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया है। पूरे देश में इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा आज एक और रिकॉर्ड टूटा है। दरअसल, ISRO के यूट्यूब चैनल ने भी दुनिया में सबसे ज्यादा लाइव देखा जाने वाला यूट्यूब चैनल बन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक एक टाइम पर इसरो के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोगों ने एक साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखा।
जितने सब्सक्राइबर्स नहीं उससे कई गुना अधिक लोग लाइव देख रहे थे
चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया आज शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई। जिसके बाद ही इसरो के यूट्यूब चैनल पर दर्शकों का हुजूम जमा हो गया। जैसे-जैसे लैंडिंग का वक्त नजदीक आया वैसे-वैसे व्यूज का रिकॉर्ड टूटता गया। अंतिम समय पर तो 80 लाख लोग एक साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख रहे थे। इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इसरो के यूट्यूब चैनल पर जितने सब्सक्राइबर्स नहीं हैं उससे ज्यादा लोग इसे लाइव देख रहे थे।

ISRO के 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स बढ़े
बता दें कि दर्शकों के बीच चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखने के लिए इतना उत्साह था कि Isro youtube channel का सब्सक्राइबर्स कुछ ही देर में 10 लाख तक बढ़ गया। इतना ही नहीं इस प्रसारण को 80 लाख लोग एक साथ देख रहे थे।









Click it and Unblock the Notifications