एक साथ 82 सैटेलाइट लांच कर, अगले साल इसरो रचेगा इतिहास

विदेशी सेटेलाइट की लांचिंग के जरिये एंट्रिक्स 500 करोड़ रुपए पहले ही कमा चुका है।

नई दिल्‍ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) जल्‍द ही एक नया इतिहास रच सकता है। दुनिया के कई देशों के सैटेलाइट लांच कर पहले ही अपनी धाक जमा चुका इसरो अब जल्‍द ही कुछ नया करने वाला है।

isro

इसरो की तरफ से सामने आई जानकारी के मुताबिक अगले साल 15 जनवरी, 2017 को इसरो एक साथ 82 सैटेलाइट लांच कर नया इतिहास दर्ज करेगा। यह सभी सैटेलाइट विदेशी होंगे। इस बात का खुलाया ब्रांड इंडिया समिट के दौरान मॉर्स ऑर्बिटर मिशन के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर सुभीह अरूनन ने दी है।

isro

विभिन्न विदेशी सेटेलाइट की लांचिंग के जरिये एंट्रिक्स 500 करोड़ रुपए पहले ही कमा चुका है। अभी इसरो की 500 करोड़ रुपए के अगले लांच ऑर्डर को पाने के लिए बातचीत जारी है।

isro

आपको बताते चलें कि सबसे ज्‍यादा सेटेलाइट लांच करने का रिकॉर्ड अभी रूस के पास है। रूस ने 19 जून, 2014 को एक साथ 37 सैटेलाइट लांच किए थे। वहीं अमेरिका एक बार में 29 सैटेलाइट लांच कर चुका है। भारत ने 22 जून, 2013 को एक साथ 20 सैटेलाइट लांच किए थे। अगर अगले साल जनवरी में भारत एक साथ 82 सैटेलाइट लांच कर देता है तो दुनिया भर में इसरो नया रिकॉर्ड बना देगा। जोकि दुनिया में किसी ने नहीं बनाया होगा।

isro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+