करवा चौथ पर ISRO का तोहफा, IIRS ने भेजी चांद की सतह की तस्वीर

Recommended Video

    ISRO ने Karwa Chauth पर share की moon की खास और खूबसूरत तस्वीर | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रेम, त्याग और समर्पण का त्योहार करवा चौथ कल पूरी आस्था और विश्वास के साथ पूरे भारत में मनाया गया, इस दिन सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए पूरे दिन बिना पानी के व्रत रखा और चांद निकलने के बाद उसे अर्ध्य देकर अपना व्रत खोला, इस खास मौके पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ने भी लोगों को तोहफा दिया।

    चंद्रयान 2 के IIRS ने भेजी तस्वीरें

    इसरो ने गुरुवार को चंद्रमा की सतह की तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर को चंद्रयान 2 के IIRS (इमेजिंग इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर) ने ली है, IIRS को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे वह चंद्रमा की सतह से परावर्तित होने वाले सूर्य के प्रकाश को माप सके।

    4 अक्टूबर को भी भेजी थीं तस्वीरें

    4 अक्टूबर को भी भेजी थीं तस्वीरें

    आपको बता दें कि इससे पहले 4 अक्टूबर को इसरो ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीर जारी की थी, जिसमें चंद्रमा की सतह पर काफ पैसेज यानि की गड्डे नजर आ रहे थे। तब इसरो ने कहा था कि आर्बिटर में मौजूद आठ पेलोड ने चांद की सतह पर मौजूद तत्वों को लेकर कई सूचनाएं भेजी हैं।

    ऑर्बिटर के पेलोड क्लास के बारे में बताया

    ऑर्बिटर के पेलोड क्लास के बारे में बताया

    आर्बिटर चांद की सतह पर मौजूद आवेशित कणों का पता लगा रहा है। ऑर्बिटर के पेलोड क्लास ने अपनी जांच में चांद की मिट्टी में मौजूद कणों के बारे में पता लगाया है औप यह तब संभव हुआ है, जब सूरज की तेज रोशनी में मौजूद एक्स किरणों की वजह से चांद की सतह चमक उठी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+