इसरो ने स्क्रेमजेट इंजन का किया सफल परीक्षण, रचा इतिहास
चेन्नई। आज भारतीय वैज्ञानिकों ने एक और कामयाबी की मिसाल लिखी है। इसरो ने आज सुबह एडवांस्ड टेक्नोलॉजी व्हीकल का सफल परीक्षण किया।
ये परीक्षण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अनुसंधान केंद्र से आज सुबह छह बजे हुआ। जहां तीन टन वजन के साउंडिंग रॉकेट RH-560 सुपरसोनिक कम्बशन रैमजेट ने उड़ान भरी।
आपको बता दें कि स्क्रैमजेट इंजन का प्रयोग केवल रॉकेट के वायुमंडलीय चरण के लिए होता है। इससे ईंधन में ऑक्सीडाइजर की मात्रा को कम करके प्रक्षेपण पर आने वाले खर्च में कटौती की जा सकेगी जो कि एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications