इसरो को बड़ा झटका, अंतरिक्ष में लापता हुआ सैटेलाइट GSAT-6A

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अपने संचार उपग्रह GSAT-6A के साथ संपर्क टूट गया है, जिसे 29 मार्च को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। इसरो ने जानकारी देते हुए पुष्टि की है कि उन्होंने संचार उपग्रह GSAT-6A के साथ संपर्क खो दिया है। इसरो ने कहा है कि GSAT-6A से संपर्क टूट गया है और उपग्रह के साथ संबंध स्थापित करने के प्रयास चल रहे हैं। GSAT-6A भारत का सबसे शक्तिशाली संचार उपग्रह है, जो गुरुवार को उपग्रह के प्रक्षेपण के 48 घंटों के भीतर कनेक्शन खो गया था।

इसरो को बड़ा झटका, अंतरिक्ष में लापता हुआ सैटेलाइट GSAT-6A

इसरो ने अपने बयान में कहा है, 'सफल लंबी अवधि की लॉन्च के बाद, जब उपग्रह 1 अप्रैल 2018 के लिए निर्धारित तीसरे और अंतिम फायरिंग के लिए सामान्य ऑपरेटिंग कॉन्फिगरेशन पर था, तभी उपग्रह से संपर्क टूट गया। हालांकि, उपग्रह के साथ फिर से संपर्क स्थापित करने के प्रयास चल रहे हैं।'

इसरो ने कहा कि जब GSAT-6A ने धरती से सबसे निकटतम और सबसे दूर वाला बिंदु बदल दिया, तब शुक्रवार को सुबह 9:22 बजे संचार उपग्रह के पहले कक्षा की स्थापना को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था। इसरो के बयान के मुताबिक, GSAT-6A ने अपना पहला और दूसरा पड़ाव सफलतापूर्वक पूरा किया, लेकिन 1 अप्रैल को निर्धारित तीसरे और अंतिम फायरिंग के लिए सामान्य ऑपरेटिंग कॉन्फिगरेशन पर था, तभी उपग्रह से संपर्क टूट गया।

इसरो ने बयान जारी करने से पहले शनिवार को ही एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें इसरो के वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट लॉन्च के बाद सस्पेंस जताया था। सूत्रों के मुताबिक, ऑर्बिट से जुड़ी प्रक्रिया शनिवार सुबह 10 बजे तक सही थी और ल्क्विड एपॉजी मोटर (एलएएम) भी प्लान के मुताबिक काम कर रहा था। लेकिन इसी के कुछ मिनट बाद ही सैटलाइट के कम्यूनिकेशन में कुछ दिक्कतें देखी गई, जिसके बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने तुरंत मीटिंग बुलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+