इसरो ने लॉन्च किया सबसे लंबा और मुश्किल मिशन PSLV-C35
नई दिल्ली। इसरो ने अपने अब तक के सबसे लंबे मिशन PSLV-C35 को लॉन्च कर दिया है। सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर इस रॉकेट को लॉन्च किया गया।

PSLV-C35 दो अलग-अलग ऑर्बिट (कक्षा) में 8 सैटेलाइट्स को लेकर जाएगा।
इस मिशन से भारतीय वैज्ञानिकों को समुद्र और मौसम के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी।
8 सैटेलाइट्स में से 3 भारत के और 5 सैटेलाइट्स अमेरिका, कनाडा व अल्जीरिया के हैं।
ISRO launches PSLV's longest flight SCATSAT-1 for ocean and weather studies. pic.twitter.com/LFgYZZEulz
— ANI (@ANI_news) September 26, 2016
इन आठ सैटेलाइट्स में से सबसे खास भारत का SCATSAT-1 है। इस सैटेलाइट्स से समुद्र की हर हचलल और मौसम की जानकारी मिलेगी।
इसके अलावा आईआईटी मुंबई का सैलेटाइट 'प्रथम' और बेंगलुरु यूनिवर्सिटी का सैटेलाइट 'पिसाट' भी इस मिशन में शामिल है। पिसाट से पृथ्वी के विषय में वैज्ञानिकों को अहम जानकारी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications