Chandrayaan-2 की तैयारियां पूरी, कल दोपहर 2 बजकर 43 पर होगा रवाना
नई दिल्ली। इसरो का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के लांचिंग को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। चंद्रयान-2 को सोमवार को लॉन्च किया जाएगा। अब तक जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान को रवाना किया जाएगा। लॉन्च की रिहर्सल पूरी हो चुकी है और इसका प्रदर्शन समान्य है। इससे पहले जीएसएलवी-एमके-थ्री एम1 रॉकेट में कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से 15 जुलाई को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण रोकना पड़ा था, लेकिन इसकी तकनीकी खामी का पता लगाकर उसे ठीक कर दिया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज शाम से चंद्रयान-2 के लॉन्च की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। सोमवार को इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-2 की लांचिंग को लेकर इसरो के चीफ डॉ के सिवन ने बताया कि चंद्रयान-2 लॉन्च की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को चंद्रयान-2 की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। चंद्रयान 2 को चांद दक्षिण ध्रुव पर एक रोवर को उतारने के उद्देश्य से किया जाएगा।
इससे पहले चंद्रयान-2 की लांचिंग 15 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन लांचिंग से करीब 56.24 मिनट पहले इसरो ने मीडिया सेंटर और विजिटर गैलरी में लाइव स्क्रीनिंग रोक दी गई। रॉकेट के क्रायोजेनिक इंजन में लिक्विड हाइड्रोजन भरने की वजह से प्रेशर लीकेज हो गया, जो की लीकेज तय सीमा पर स्थिर नहीं हो रहा था। इन खामियों को अब ठीक कर लिया गया। अब इसे कल लांच किया जाएगा।
ISRO Chief, K Sivan: All preparatory work for #Chandrayaan-2 launch completed. Technical snags that developed in the first attempt have been rectified. Today evening, the countdown for the launch will begin. Chandrayaan-2 will perform 15 crucial maneuvers in days to come. pic.twitter.com/o35aT0U956
— ANI (@ANI) July 21, 2019












Click it and Unblock the Notifications