हॉलीवुड से लेकर दुनिया भर के एक्टर्स-फिल्ममेकर्स ने खोला मोर्चा, इजराइली फिल्म इंडस्ट्री को बॉयकट करने का ऐलान
Israel Film Industry Boycott: इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के बीच अब दुनिया की फिल्म इंडस्ट्री से भी बड़ा विरोध सामने आया है। हॉलीवुड और कई देशों के 1800 से ज्यादा नामी कलाकारों ने इजराइली फिल्म इंडस्ट्री का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
कलाकारों का कहना है कि इजराइल गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार और उत्पीड़न में शामिल है, इसलिए वे अब इजराइली फिल्म फेस्टिवल और प्रोडक्शन हाउस के साथ काम नहीं करेंगे। इस खुले पत्र पर ऑस्कर विजेता ओलिविया कोलमैन, एक्टर रिज अहमद, टिल्डा स्विंटन, मार्क रफैलो, एम्मा स्टोन और गेल गार्सिया बरनल जैसे दिग्गजों ने हस्ताक्षर किए हैं।

कलाकारों का आरोप: फिल्म इंडस्ट्री नरसंहार में शामिल
खुले पत्र में कहा गया है कि इजराइली फिल्म फेस्टिवल और प्रोडक्शन हाउस सरकार के साथ मिलकर फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न का समर्थन करते हैं। इसमें जेरूसलम फिल्म फेस्टिवल, हाईफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डोका विव और टीएलवीफेस्ट के नाम शामिल हैं। आरोप है कि ये संस्थान फिलिस्तीनियों के मानवाधिकारों को मान्यता नहीं देते।
दक्षिण अफ्रीका के आंदोलन से मिली प्रेरणा
आर्टिस्ट्स ने कहा है कि उनका यह कदम दक्षिण अफ्रीका में जातीय भेदभाव के खिलाफ हुए कलाकारों के बहिष्कार आंदोलन से प्रेरित है। उनका मकसद इजराइली कलाकारों को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि उन संस्थाओं का विरोध करना है जो हिंसा और नस्लभेद को बढ़ावा दे रहे हैं।
ये भी पढे़ं 'नेतन्याहू को रोको', अपने ही PM के खिलाफ क्यों भड़की Israel की जनता? ट्रंप से लगाई गुहार
यहूदी और अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी साथ
इस पत्र पर कई प्रगतिशील यहूदी कलाकारों ने भी हस्ताक्षर किए हैं, जो लंबे समय से फिलिस्तीन के समर्थन में आवाज उठाते रहे हैं। हॉलीवुड के अलावा मैक्सिको, ब्रिटेन और अन्य देशों के लेखक, संगीतकार और फिल्मकार भी इस बहिष्कार से जुड़े हैं।
इजराइल ने नरसंहार से किया इनकार
इजराइल सरकार का कहना है कि वे नरसंहार नहीं बल्कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उनका आरोप है कि हमास आम नागरिकों की आड़ में छिपता है। वहीं गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री का दावा है कि अक्टूबर 2023 से अब तक 64,500 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 1.63 लाख घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें Hamas Israel War: 'हथियार डाल दो वरना', हमास को चेतावनी के बाद इजरायल में मौत का तांडव! बिछा लाशों का ढेर












Click it and Unblock the Notifications