Hamas Israel War: 'हथियार डाल दो वरना', हमास को चेतावनी के बाद इजरायल में मौत का तांडव! बिछा लाशों का ढेर
Jerusalem Attack: इजरायल की धार्मिक राजधानी कहे जाने वाले शहर यरुशलम में सोमवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस गोलीबारी में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है। इजराइल की एम्बुलेंस सर्विस कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है। इजरायल पुलिस के मुताबिक, पूर्वी यरुशलम में बड़ी तादाद में लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि इस घटना में शामिल "आतंकवादियों" को मार गिराया गया है।
बस में घुसे आतंकी, बरसाईं गोलियां
यह गोलीबारी यरुशलम के यिगल यादिन स्ट्रीट पर रामोट जंक्शन पर हुई। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने एक बस में घुसकर यात्रियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इजराइली एम्बुलेंस सर्विस के मुताबिक, गोलीबारी में कुल 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इजरायल की मीडिया कंपनी चैनल 12 ने साझा की जानकारी के मुताबिक, घायलों में से छह की हालत गंभीर है, जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटे आई हैं।

सुबह किया हमला
टाइम्स ऑफ इजराइल ने प्रारंभिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि कम से कम दो बंदूकधारियों ने इस हमले को अंजाम दिया। एएफपी समाचार एजेंसी ने मागेन डेविड एडोम के एक बयान का उल्लेख करते हुए कहा, "सुबह 10:13 बजे [इजरायली समयानुसार] रामोट जंक्शन पर यिगल यादिन स्ट्रीट पर लगभग 15 घायलों की खबरें मिलीं, जो गोलीबारी के कारण बताई गई थी।"
रक्षा मंत्री के बयान के बाद हमला
यह घटना यरुशलम के उत्तरी प्रवेश द्वार पर एक प्रमुख चौराहे पर हुई, जो पूर्वी यरुशलम में यहूदी बस्तियों की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित है। एसोसिएट प्रेस के मुताबिक, यह हमला इजराइली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज द्वारा फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास को हथियार डालने और सरेंडर करने की चेतावनी देने के कुछ घंटों बाद हुआ। काट्ज ने कहा था कि अगर हमास ऐसा नहीं करता है, तो उसे "खत्म" कर दिया जाएगा।
बंधकों की रिहाई को लेकर हो रहे प्रदर्शन
यरुशलम में अक्सर गाजा में बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन होते रहते हैं। पिछले सप्ताह भी प्रदर्शनकारियों ने यरुशलम में कचरे के डिब्बे जलाए और इमारतों पर कब्जा कर लिया था, जिस पर इजरायली सरकारी अधिकारियों ने कड़ी निंदा की और व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications