PICS: कोरोना संकट से निपटने के लिए Indian Railway ने की तैयारी, ऐसे बनाए गए आइसोलेशन कोच
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खतरा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञ ये कह रहे हैं कि आने वाले वक्त में स्थिति बिगड़ सकती है और एक साथ बहुत ज्यादा मरीज आ सकते हैं। ऐसे हालात में अस्पतालों में जगह कम पड़ सकती है। इसको देखते हुए रेल की बोगियों में आईसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनमें मरीजों को रखा जा सकेगा। इस पर काम शुरू हो गया है।
Recommended Video

सीटें हटाकर बन रहे आईसोलेशन वार्ड
मरीज की केबिन बनाने के लिए बीच का बर्थ निकाल दिया गया है। साथ ही सामने के तीनों बर्थ भी हटा दिए गए हैं। पर्दों का भी इंतजाम किया गया है। इससे ये एक अस्पताल के कमरे जैसा हो गया है। बताया गया है कि रेलवे 20 हजार कोच को आईसोलेशन वार्ड में तब्दील करने के लिए काम कर रहा है। साथ ही नर्स और डॉक्टरों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। ये शुरू होंगे तो दवाई और दूसरे सामान कैसे पहुंचेगे, इसकी भी रूपरेखा बन रही है।

दिया गए थे खाली रेल डिब्बों को आईसोलेशन वार्ड बनाने का सुझाव
कोरोना वायरस जिस तरह से अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों में फैला है। उसे देखते हुए ये आशंका है कि भारत में आने वाले हफ्तों में मरीजों की संख्या हजारों में जा सकती है। ऐसी स्थिति में अस्पताल की व्यवस्था चरमरा सकती है। इसी को देखते हुए लगातार इस तरह के सुझाव दिए जा रहे हैं कि खाली स्कूल, हॉस्टल और रेलवे कोच को आईसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया जाए।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस
भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या में बीते कुछ दिनों में काफी तेजी देखी जा रही है जो चिंता का सबब बन रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 150 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 904 हो गई है। इनमें 20 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 177 मामले महाराष्ट्र में आए हैं। केरल में 165 केस सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 44, राजस्थान में 46, कर्नाटक में 55, गुजरात में 53, मध्य प्रदेश में 30, पंजाब में 38, तमिलनाडु में 32, तेलंगाना में 38 पश्चिम बंगाल में 15 मामले सामने आए हैं। वहीं दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या 6 लाख को पार कर गई है। इटली में 9 हजार से ज्यादा, स्पेन में पांच हजार से ज्यादा मौत इस वायरस से हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications