'वक्फ बोर्ड ने किसी मुसलमान का भला किया हो? तो बताइए', इस्लामिक स्कॉलर अतीक-उर-रहमान ने क्या कहा?

Atiq ur Rehman on Waqf Bill: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले कानून में प्रस्तावित संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश कर दिया है। विपक्ष के विरोध के बीच फिलहाल इस वक्फ बिल को संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया गया है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में प्रस्तावित वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 में मौजूदा वक्फ कानून-1995 में करीब 40 संशोधनों का प्रस्ताव रखा है। अब इस पूरे मामले पर इस्लामिक स्कॉलर अतीक-उर-रहमान ने वनइंडिया हिंदी के साथ बात करते हुए इसपर प्रतिक्रिया दी है।

Atiq ur Rehman on Waqf Bill

ये भी पढ़ें- Waqf (Amendment) Bill: वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का विपक्ष क्यों कर रहा है विरोध? क्या खड़ा होगा राजनीतिक तूफान

अतीक-उर-रहमान ने कहा- कई बातों को भाजपा छलावे की तरह पेश कर रही है

अतीक-उर-रहमान ने कहा,

''सरकार ने जो कहा है, उसमें कुछ बातें सही भी है लेकिन कई बातों को भाजपा छलावे की तरह पेश कर रही है। देखिए ऐसा है कि, जो नेहरू ने किया, जो उनके नाती-पोतों ने किया, अब सुनहरा वक्त मोदी सरकार के पास है, आप वक्फ बोर्ड में बदलाव कर दीजिए, अच्छी बात है, अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये वक्फ बोर्ड है क्या? 1930 लेकर अब तक, इमसें 2 दर्जन से ज्यादा संशोधन किए गए हैं। ये कोई पहला संशोधन नहीं है, हर संशोधन के तहत, सरकार की शक्तियां बढ़ी है। इसका चेयरमैन और मेंबर भी सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। स्टेट चीफ मिनिस्टर के जो लोग होते हैं, इसके चैयरमैन बन जाते हैं और उनकी कठपुतलियां इसके मेंबर बन जाते हैं।''

ये भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill: भाजपा अध्यक्ष और सांसद ने बताया क्यों जरुरी है संसोधन, विपक्ष के लिए कह दी बड़ी बात

अतीक-उर-रहमान ने कहा- कोई मुझे बता दे, वक्फ बोर्ड ने किसी मुसलमान का भला किया हो तो

अतीक-उर-रहमान ने आगे कहा,

''आज तक कोई मुझे बता दे कि, वक्फ बोर्ड ने किसी मुसलमान का भला किया हो। वक्फ क्या है, मान लीजिए, किसी ने अपनी संपत्ति अपने बच्चों में बंटवारे के बाद, वक्फ को दान की ताकि वो अल्लाह के नाम पर किसी के काम आ सके। लेकिन इसके बाद हुआ ये कि सरकारों ने वक्फ बोर्ड बनाकर दावा किया कि, हम इसको अच्छी तरह से संचालित करेंगे। लेकिन जैसे कि मैंने बताया कि सरकारों के येस मैन इसके मेंबर होते हैं। मैंने मुंबई के अंदर ऐसा देखा है कि, वो रातों-रात वक्फ की जमीनें बड़े उद्योगपतियों को बेच देते हैं। उससे जो फायदा होता है, वो फायदा कहां गया, किसको गया, ये किसी को नहीं पता है।''

अतीक-उर-रहमान ने कहा कि, ''ये जो दावा किया जा रहा है कि, ये मुसलमानों के लिए है, उनके फायदे के लिए है, जो ये कह रहे हैं, तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि, इसका जो भ्रष्टाचार हुआ, उसका हिसाब कौन देगा।''

ये भी पढ़ें- 'ये सब आगामी चुनावों के लिए किया जा रहा है', वक्फ विधेयक पर विपक्षी नेताओं का बड़ा दावा, सरकार ने दिया ये भरोस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+