आमिर-जावेद-शबाना और करण पर भड़कीं कंगना की बहन रंगोली, कहा-सब देते हैं इस्लामिक चरमपंथियों को बढ़ावा

नई दिल्ली। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की बहन रंगोली ने एक बार फिर से आमिर खान, जावेद अख्तर, शबाना आजमी और करण जौहर पर निशाना साधा है, उन्होंने इन सभी पर इस्लामिक चरमपंथियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया हैं।

आमिर खान और जावेद अख्तर पर भड़कीं कंगना की बहन

आमिर खान और जावेद अख्तर पर भड़कीं कंगना की बहन

अपने विवादित पोस्ट के लिए मशहूर रंगोली ने ट्विटर पर लिखा है कि कंगना बॉलीवुड इस्लामिक चरमपंथियों का शिकार हुईं हैं, सबसे बड़ी वीरांगना की कहानी मणिकर्णिका के लिए आमिर खान जावेद अख्तर, शबाना आजमी और लिबरांडू करण जौहर के पास कोई शब्द नहीं थे बल्कि इन्होने इस फिल्म की खूब नेगेटिव पब्लिसिटी भी की।

रंगोली ने पूछा-हम क्या लल्लू है?।

रंगोली ने पूछा-हम क्या लल्लू है?।

जबकि इन्होंने ऐसी पागल लड़की लड़की की सराहना की, जो पाकिस्तान जाती है और जाते ही गर्भवती हो जाती हैं, फिर भी कंगना ने इस फिल्म की तारीफ़ की, अच्छा टूल लोग रिलिजियन पॉलिटिक्स करोगे और हम बैठ के देखेंगे, हम क्या लल्लू है?।

इसका नाम अयोध्या... जय श्री राम हैं..

इसका नाम अयोध्या... जय श्री राम हैं..

रंगोली ने लिखा है कि कंगना, भारत की ग्लोरी को वापिस लाने के लिए कटिबद्ध हैं, उसके पहले डायरेक्शनल डेब्यू के लिए तैयार हो जाओ, इसका नाम अयोध्या... जय श्री राम हैं, अभी तक इनमें से किसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं।

'मां-बाप ने जिहादी पॉलिटिक्स की पूरी ट्रेनिंग दी है'

'मां-बाप ने जिहादी पॉलिटिक्स की पूरी ट्रेनिंग दी है'

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब रंगोली ने इस तरह की बात कही है, इससे पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड के ऐलान होने के बाद रंगोली ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है, 'आलिया जी ने राजी में एक मुस्लिम जासूस का किरदार निभाया जो पाकिस्तान जाती है, गर्भवती होती है और रोने लगती है। मुझे घर वापस जाना है, देश और राष्ट्रवाद जाए भाड़ में, बॉलीवुड लिब्रेंडस को मिल गई, उनकी सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री...',आपको बता दें कि इस साल आलिया को फिल्म राजी के लिए बेस्ट अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है।

देखें Tweet

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+