लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मांगी गई 55,000 अमेरिकी डॉलर की फिरौती
Lucknow Get Bomb Threats: लखनऊ के कई प्रमुख होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये खतरनाक संदेश ईमेल के ज़रिए भेजे गए हैं, जिसमें भेजने वाले ने 55 हज़ार डॉलर की फिरौती मांगी है। जिन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है, उनमें होटल फॉर्च्यून, होटल लेमन ट्री और होटल मैरियट जैसे नामी नाम शामिल हैं। इस घटना ने शहर में तनाव बढ़ा दिया है। ज्ञात हो कि बीते कई दिनों से देश भर में विभिन्न संस्थानों को दी जाने वाली इसी तरह की धमकियों दी जा रही हैं। उड़ानें, शैक्षणिक संस्थान और अब होटल शामिल हैं।
इन होटलों को मिली धमकी
बहरहाल, इन धमकी भरे ईमेल के मिलने पर होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया गया है। यह धमकी सिर्फ़ एक होटल तक सीमित नहीं थी, बल्कि लखनऊ के कुल 10 प्रमुख होटलों तक फैली हुई थी। प्रभावित होटलों की सूची में होटल मैरियट, सरका होटल, पिकाडिली होटल, कम्फर्ट होटल विस्टा, फॉर्च्यून होटल, लेमन ट्री होटल, क्लार्क अवध होटल, होटल कासा, दयाल गेटवे होटल और होटल सिल्वेट शामिल हैं।

यह प्रतिष्ठान शहर की कुछ प्रमुख आतिथ्य संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो उद्योग और स्थानीय अधिकारियों दोनों वर्गों से जुड़े हुए हैं। देखा जा रहा है कि पिछले कई महीनों में भारत में विभिन्न क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा को बाधित करने के उद्देश्य से धमकियों की बाढ़ आ गई है। स्कूलों, कॉलेजों, उड़ानों और अब होटलों को निशाना बनाया गया है।
बम निरोधक दस्ते ने ली तलाशी
होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने लखनऊ के एक होटल में तलाशी ली। इसके बाद गौतमपल्ली के सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि "स्थिति सामान्य है, कुछ धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिसके आधार पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, होटलों की जाँच की गई। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बम निरोधक दस्ते ने लगभग 5-6 बजे जाँच की होटल। यह डर पैदा करने की कोशिश जैसा लगता है।
यह भी पढ़ें तिरुपति के 3 होटलों को मिली बम विस्फोट की धमकी, ईमेल में ड्रग माफिया का जिक्र
राजकोट में भी मचा था हडकंप
ज्ञात हो कि कल शनिवार को ही गुजरात के राजकोट में स्थित 10 प्रमुख होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद आनन-फानन में सभी होटलों को खाली करवाया गया था। जिन होटलों को धमकी मिली थी,उसमे पांच सितारा होटल, इंपीरियल पैलेस, सयाजी होटल, कावेरी भाभा, सीजन्स होटल और ग्रैंड रिजेंसी जैसे नाम शामिल है।
तिरुपति के होटलों को भी मिले थे ईमेल
इससे पूर्न तिरुपति में भी होटलों में को धमकी मिली थी। तिरुपति के लीलामहल, कपिलतीर्थम और अलीपिरी के निकट तीन निजी होटलों शामिल है। धमकी भरे ईमेल में कथित तौर पर ड्रग माफिया जाफर सादिक का भी नाम गया बताया था । ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से हवाई उड़ानों और स्कूल और कॉलेजों को बम की धमकियां बढती ही जा रही हैं।
यह भी पढ़ें राजकोट के 10 होटलों को मिली बम विस्फोट की धमकी, इन 10 होटल को मिला ईमेल














Click it and Unblock the Notifications